न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्कूल टीचर ने समुदाय विशेष के धर्मस्थलों को लेकर की टिप्पणी, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के स्कूल में मुस्लिम बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा स्थित स्कूल से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 2:00:24

स्कूल टीचर ने समुदाय विशेष के धर्मस्थलों को लेकर की टिप्पणी, मामला दर्ज

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के स्कूल में मुस्लिम बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा स्थित स्कूल से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार यहां सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका पर मुस्लिम छात्र के सामने उनके धर्मस्थलों को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभिभावकों ने विरोध जताते हुए आरोपी टीचर को स्कूल से निकालने की मांग कर रहे है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना पिछले हफ्ते की है। हमें शिकायत मिली और हमने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है। हमारे किशोर कल्याण अधिकारी काउंसलर के साथ मिलकर काउंसलिंग कर रहे हैं। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल मुस्लिम समुदाय के नाबालिग छात्र ने आरोप लगाया कि टीचर ने कहा कि देश के बंटवारे के बाद तुम लोग भारत में क्यों आए। हिंदुस्तान की आजादी में विशेष समुदाय का कोई योगदान नहीं है।

डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने कहा, ''हमें एक स्कूल टीचर द्वारा छात्रों के सामने कुछ धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल करने की शिकायत मिली थी। हमने मामले का संज्ञान लिया है। हमारे किशोर कल्याण अधिकारी काउंसलर के साथ मिलकर काउंसलिंग कर रहे हैं। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे 2-3 छात्र हैं, इसलिए हम उन सभी की काउंसलिंग कर रहे हैं। सही तथ्यों के साथ, हम उचित धाराओं के साथ मामला दर्ज करेंगे। यह एक सरकारी स्कूल है।"

टीचर का काम अच्छी शिक्षा देना: विधायक

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए गांधी नगर विधायक अनिल कुमार बाजपेयी ने कहा कि एक शिक्षक की जिम्मेदारी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है। शिक्षक को किसी भी धार्मिक या पवित्र स्थान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यह बिलकुल गलत है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

आरोपी टीचर के खिलाफ विरोध

स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की मां कौसर का कहना है कि उनके दो बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने महिला टीचर पर छात्रों के सामने "धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल" करने का आरोप लगाया है। कौसर का कहना है कि यदि टीचर को सजा नहीं मिलती है, तो अन्य टीचरों का भी साहस बढ़ जाएगा और वो भी हमारे मजहब के लिए ऐसा बोलेंगे। इसके साथ ही कौसर ने कहा कि हमारी मांग है कि टीचर को स्कूल से हटाया जाए, वह किसी भी स्कूल में न पढ़ाए, क्योंकि वह जहाँ भी जाएगी, ऐसा ही करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स