न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान, यूपी और दिल्ली समेत इन राज्यों में आज 1 सितंबर से खुल रहे हैं स्कूल, SOP जारी

देश में कोरोना के मामले अब कम हो रहे है इसके साथ ही कई राज्यों में स्कूल खुल रहे है। देश के ज्यादातर राज्यों ने 1 सितंबर से स्कूल खोलने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Sep 2021 9:14:32

राजस्थान, यूपी और दिल्ली समेत इन राज्यों में आज 1 सितंबर से खुल रहे हैं स्कूल, SOP जारी

देश में कोरोना के मामले अब कम हो रहे है इसके साथ ही कई राज्यों में स्कूल खुल रहे है। देश के ज्यादातर राज्यों ने 1 सितंबर से स्कूल खोलने का फैसला किया है। आज से दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल जाना शुरू करेंगे। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा। ऐसे में आइए जानते है किन राज्यों में आज से स्कूल खुल रहे है...

राजस्थान

राजस्थान के स्कूलों में भी आज से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। राज्य सरकार ने इसको लेकर SOP पहले ही जारी कर दी है। जिसका पालन जरूरी है। एसओपी के अनुसार स्कूल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी कर्मचारियों को वैक्सीन का पहला डोज अनिवार्य है। स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करना होगा। अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे। स्कूलों में प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं होगा।

दिल्ली

दिल्ली सरकार ने आज से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने का फैसला किया है। जबकि 6ठवीं से 8ठवीं तक के स्कूल 8 सितंबर से खुलेंगे। बच्चों के स्कूल आने के लिए अभिभवकों की मंजूरी जरूरी होगी। दिल्ली सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर एसओपी जारी की है। एसओपी के अनुसार स्कूलों में सीटिंग क्षमता से 50% ही छात्र एक बार में क्लास कर सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी होगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछले दिनों चरणबद्ध तरीके से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेज ऑफलाइन शुरू करने की घोषणा की थी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में आज 1 सितंबर से पहली से पांचवीं तक के स्कूल खुल रहे हैं। स्कूलों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोला जाएगा। यूपी में नौवीं से 12वीं तक के स्कूल 16 अगस्त को ही खोल दिए गए हैं। जबकि छठवीं से आठवीं तक के स्कूल 24 अगस्त को खुल गए थे। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जाएगी। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। स्कूलों में दो पालियों में पढ़ृाई होगी।

तमिलनाडु

तमिलनाडु में भी 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों में आज से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो रही है। राज्य सरकार स्कूलों को खोलने को लेकर एसओपी पहले ही जारी कर चुकी है। जिसके अनुसार 50% क्षमता के साथ ही स्कूल खुलेंगे। साथ ही प्रत्येक कक्षा में एक बार में 20 से ज्यादा बच्चे नहीं पढ़ सेकेंगे। यह भी कहा गया है कि यदि स्कूलों में अतिरिक्त कमरे नहीं हैं तो छात्रों से एक दिन अंतराल करके स्कूल आने को कहा जाए। साथ में ऑनलाइन क्लासेज भी जारी रहेंगी।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में आज से 6ठवीं से 12वीं तक के स्कूल खुल रहे हैं। एमपी के शिक्षा विभाग के अनुसार, एक सितंबर से स्कूल आने वाले प्रत्येक बच्चे को उसके अभिभावक की अनुमति अनिवार्य होगी। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन किया जाएगा। अभी स्कूलों में सीटिंग क्षमता से 50% छात्र ही एक बार में क्लास कर पांएगे। बता दें कि एमपी में नया अकादमिक सत्र 12 जून को ही शुरू हो गया था। अभी नौवीं से 12वीं तक के स्कूल सप्ताह में दो दिन खुल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर