न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सौरभ हत्याकांड: 5 महीने से कर्ण पिशाचनी तंत्र साधाना कर रहे थे साहिल-मुस्कान, जांच में कई चौंकाने वाली खुलासे

सौरभ की हत्या में साहिल द्वारा वध शब्द का इस्तेमाल करना और सिर व हथेलियां काट देना, इस घटना को भयावह बना देता है। अंधविश्वास में डूबे साहिल और मुस्कान ने कर्ण पिशाचनी माता की सिद्धि प्राप्त करने की कोशिश की। जानिए इस चौंकाने वाली घटना का पूरा सच।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 10:40:48

सौरभ हत्याकांड: 5  महीने से कर्ण पिशाचनी तंत्र साधाना कर रहे थे साहिल-मुस्कान, जांच में कई चौंकाने वाली खुलासे

सौरभ की हत्या में साहिल द्वारा वध शब्द का इस्तेमाल करना और उसके सिर के साथ दोनों हथेलियों को काट देना, इस पूरी घटना को बेहद भयावह बना देता है। साहिल ने दिल पर चाकू रखकर मुस्कान के हाथों वार करवाया और फिर रात के तीन बजे सिर और हाथों को बैग में डालकर अपने घर ले गया। अंधविश्वास की पराकाष्ठा यह थी कि साहिल स्नैपचैट पर अपनी मृत मां से बात करता था। उसके कमरे की दीवारों पर की गई डरावनी चित्रकारी भी इस ओर इशारा करती है कि वह किसी तांत्रिक क्रिया में लिप्त था। जांच में सामने आया है कि साहिल और मुस्कान कर्ण पिशाचनी माता की सिद्धि प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे।

मुस्कान ने अपनी मां कविता रस्तोगी से भी कर्ण पिशाचनी माता के बारे में जानकारी ली थी। गिरफ्तारी के बाद साहिल ने कविता को बताया कि 25 दिनों के भीतर उनके पति भी नहीं बचेंगे, और संयोग से अनिल रस्तोगी को हार्ट अटैक आ गया। माना जा रहा है कि तंत्र-साधना के जरिए साहिल अपनी मृत मां और मुस्कान अपनी मरी हुई मौसी से बात करना चाहती थी।

गौरतलब है कि मुस्कान अपनी मौसी जूली को अपनी मां से भी ज्यादा मानती थी। इसी वजह से उसने थाने में अपनी मां कविता रस्तोगी को साफ-साफ कह दिया कि वह उसकी सौतेली मां है, जबकि उसकी असली मां मौसी जूली थी।

मुस्कान की मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने बताया कि जब मुस्कान (उर्फ सोभी) सौरभ राजपूत के साथ रिश्ते में थी, तब वह एक सामान्य लड़की थी। लेकिन 2019 में जब उसकी मुलाकात साहिल शुक्ला से हुई, तो उसकी सोच और व्यवहार में बदलाव आने लगा। वह ओशो को फॉलो करने लगी और आध्यात्मिक विषयों में गहराई से रुचि लेने लगी।

करीब 8 महीने पहले, मुस्कान रसोई से पानी लेकर अपने कमरे में गई, लेकिन वहां उसने खुद को बिस्तर पर लेटा हुआ देखा। इस घटना के बाद परिवार ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे सबकुछ सामान्य हो गया। कुछ समय बाद, सौरभ और मुस्कान में झगड़ा हुआ, तब मुस्कान ने कहा था कि उसके मोबाइल की नोटबुक में उसकी पूरी दिनचर्या दर्ज होती है। अगर उसका मोबाइल खो भी जाए, तो उसके पास 'प्लान बी' मौजूद है।

कर्ण पिशाचनी माता की सिद्धि की चाहत

कविता रस्तोगी ने खुलासा किया कि एक दिन मुस्कान ने 'कर्ण पिशाचनी माता' के बारे में जानकारी मांगी। इस पर कविता ने अपने पिता अनिल रस्तोगी से बात की, जिन्होंने आगाह किया कि यह तंत्र क्रिया पूरे परिवार के लिए घातक साबित हो सकती है। उन्होंने मुस्कान को इससे दूर रहने की सलाह दी। लेकिन साहिल के प्रभाव में आने के बाद, मुस्कान भी उसकी तरह तांत्रिक गतिविधियों में लिप्त हो गई।

मुस्कान और साहिल ने नवंबर महीने से तंत्र-मंत्र की साधना शुरू कर दी थी। इस दौरान दोनों ने कई रहस्यमयी क्रियाएं कीं, जिससे परिवार में भी दहशत का माहौल बना रहा।

साहिल के कमरे की दीवारें बताती हैं अंधविश्वास की कहानी

साहिल शुक्ला के कमरे में झांकते ही यह साफ नजर आता है कि वह गहरे अंधविश्वास में डूबा हुआ था। कमरे के गेट पर ही एक अजीब वाक्य लिखा था – "नमक स्वाद अनुसार, अकड़ औकात अनुसार।" गेट के ठीक बाद दीवार पर शिव के आदियोगी अवतार की एक बड़ी तस्वीर टंगी थी। कमरे की खिड़कियों पर गहरे पर्दे लगे थे, जिससे अंदर हमेशा अंधकार बना रहे।

डरावनी चित्रकारी और रहस्यमयी संकेत

- सोफे के ऊपर एक रहस्यमयी तांत्रिक तस्वीर लगी थी, जिसमें पांच बार छह (66666) लिखा हुआ था।

- दीवार पर दो हाथों की आकृति बनी थी – एक हाथ में सिगरेट थी, जबकि दूसरा सिगरेट मांगता हुआ दिख रहा था।

- दीवार पर एक पेड़ की आकृति थी, जिसमें एक पिंजरा टंगा था और उस पर कुछ पक्षी बैठे थे।

- सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि दीवार पर लिखा था – "आप हमसे उलझ नहीं सकते।"

कमरा या तंत्र-मंत्र का अड्डा?

साहिल के कमरे की हर दीवार किसी तंत्र-मंत्र के अड्डे जैसी दिख रही थी। दीवारों पर बनी अजीबो-गरीब आकृतियां और रहस्यमयी लिखावटें यह बताने के लिए काफी थीं कि वह किसी गहरी तांत्रिक साधना में लिप्त था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल