मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन मसाज वाले वीडियो के बाद एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में अब सत्येंद्र जैन का होटल जैसा खाना खाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सत्येंद्र जैन के लेटेस्ट वीडियो में वहउचित भोजन लेते दिख रहे हैं, जिस तरह से भोजन की पैकेंजिंग की गई है, उससे लग रहा है कि यह होटल या बाहर से मंगाया गया है और इस वीडियो में अलग-अलग ड्रेस में वह दिख रहे हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें हर दिन ऐसा ही खाना मिल रहा है। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि जेल में सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है, जबकि उनके वकील ने कहा था कि सत्येंद्र जैन का वजन 28 किलो घट गया है।
#WATCH | Latest CCTV footage sourced from Tihar jail sources show Delhi Minister Satyendar Jain getting proper food in the jail.
— ANI (@ANI
Tihar Jail sources said that Satyendar Jain has gained 8 kg of weight while being in jail, contrary to his lawyers claims of him having lost 28 kgs. pic.twitter.com/cGEioHh5NMसत्येंद्र जैन का यह वीडियो ऐसे वक्त में आया है, जब उनके भोजन का मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। कोर्ट में सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि उन्होंने तिहाड़ जेल में उचित खाना नहीं मिल पा रहा है और न ही उनका उचित मेडिकल चेक-अप किया जाता है। जैन के वकील राहुल मेहरा ने आरोप लगाया कि ईडी कोर्ट के आदेश के बावजूद संवेदनशील सूचना को मीडिया में लीक कर रही है।
बता दें कि इससे पहले सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह रेप केस कैदी से मसाज कराते दिखे थे और वीडियो में जैन को आगंतुकों से मिलते हुए देखा गया, जिस पर विवाद हुआ। हालांकि, मसाज वाले वीडियो का मनीष सिसोदिया ने बचाव किया था और कहा था कि जैन गिर गए थे और डॉक्टरने उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी। मगर तिहाड़ जेल प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि जैन को मसाज और मालिश करने वाला शख्स बच्ची से रेप का आरोपी है।बता दे, सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत 2017 में उनके खिलाफ दर्ज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने 17 नवंबर को जैन और दो अन्य को मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था। सत्येंद्र जैन अब भी दिल्ली सरकार में मंत्री पद पर हैं, हालांकि उनके पोर्टफोलियो को मनीष सिसोदिया के हवाले कर दिया गया है। भाजपा सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से भी हटाने की लगातार मांग कर रही है।














