न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'Operation Sindoor' नाम सुनकर संतोष जगदाले की बेटी हुई भावुक, हमले को बताया सच्ची श्रद्धांजलि

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। संतोष जगदाले की बेटी ने इस कार्रवाई पर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 9:20:52

'Operation Sindoor' नाम सुनकर संतोष जगदाले की बेटी हुई भावुक, हमले को बताया सच्ची श्रद्धांजलि

भारत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का सख्त जवाब दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय सशस्त्र बलों ने इस विशेष ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया है, जो देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। इस कार्रवाई पर पूरे देश को गर्व महसूस हो रहा है। स्ट्राइक के बाद, संतोष जगदाले की बेटी ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और मीडिया के सामने अपने विचार रखे, जिससे यह घटना और भी ज्यादा संवेदनशील हो गई।

संतोष की बेटी ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए संतोष जगदाले की बेटी, असावरी जगदाले ने कहा, "घरवालों से फोन आया, और पता चला कि पहलगाम में हुए हमले का जवाब एयर स्ट्राइक से दिया गया है। जब मुझे 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम सुनने को मिला, तो मैं रो पड़ी। मुझे याद है कि जब श्रद्धांजलि देने के लिए अमित शाह श्रीनगर आए थे, उस दिन सभी बहनें कह रही थीं कि हम भारत की बहनें हैं, हमारे पतियों को हमसे छीन लिया गया है। मुझे लगता है कि यही कारण है कि इस ऑपरेशन का नाम 'सिंदूर' रखा गया होगा।" असावरी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारे शहीद हुए परिवार वालों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जो भारत ने एयर स्ट्राइक करके दी है। मैं मोदी जी का धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने 15 दिन के भीतर हमें न्याय दिलाया।"

प्रगति जगदाले ने क्या कहा?

हमले के बाद, संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले ने कहा, "आतंकवादियों ने जिस तरह से हमारी बेटियों का सिंदूर मिटाया, यह करारा जवाब है। जब मैंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम सुना, मेरी आंखों में आंसू आ गए।" उन्होंने कहा, "मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।" बता दें कि प्रगति जगदाले वह पत्नी हैं जिनके पति, संतोष जगदाले, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले का शिकार हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती