न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निरुपम ने कहा निष्कासन से पहले ही इस्तीफा दे दिया था, शिंदे सेना में शामिल होने की सम्भावना

संजय निरुपम ने अब जानकारी दी है कि मैंने तो निष्कासित होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 11:26:27

निरुपम ने कहा निष्कासन से पहले ही इस्तीफा दे दिया था, शिंदे सेना में शामिल होने की सम्भावना

नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा छह साल के लिए निष्कासित किए गए संजय निरुपम ने गुरुवार को कहा कि सबसे पुरानी पार्टी ने उनका त्याग पत्र मिलने के बाद उन्हें निष्कासित कर दिया है।

पूर्व सांसद, जिन्होंने लोकसभा और राज्यसभा दोनों का प्रतिनिधित्व किया था, को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के बीच अपनी पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।

लेकिन संजय निरुपम ने अब जानकारी दी है कि मैंने तो निष्कासित होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। संजय निरुपम ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि मेरा इस्तीफा रात को मिलने के तुरंत बाद मेरे निष्कासन का आदेश दिया गया। यह तेजी देखकर अच्छा लगा। मैं यह जानकारी ऐसे ही दे रहा हूं।' यही नहीं संजय निरुपम ने कहा कि मैं अपने अगले कदम की जानकारी आज ही सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच दूंगा।

संजय निरुपम ने मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट शिवसेना को देने और वहां से अमोल कीर्तिकर को घोषित किए जाने का विरोध किया था। उनका कहना था कि मैं एक खिचड़ी चोर के लिए कैंपेन नहीं कर सकता। इसके बाद उन्होंने पार्टी को एक सप्ताह का अल्टिमेटम दिया था। इस पर बात नहीं बनी तो अंत में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उन्हें निष्कासित किया गया है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि आज संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय निरुपम को कारण बताओ नोटिस नहीं जारी हुआ था बल्कि सीधे ऐक्शन लिया गया।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने निरुपम को निष्कासित करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और इसे दिल्ली में पार्टी आलाकमान को भेजा। उनका नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटा दिया गया।

2014 के लोकसभा चुनाव में निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार गए थे। हालाँकि उन्होंने मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने में रुचि व्यक्त की, लेकिन उनकी योजनाएँ विफल हो गईं क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) ने अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया, जिससे स्थिति जटिल हो गई।

यही नहीं इससे पहले बुधवार को संजय निरुपम ने कहा था, 'कांग्रेस को अपनी ऊर्जा और स्टेशनरी मुझ पर खर्च नहीं करनी चाहिए। इसकी बजाय उन्हें पार्टी को बचाने के लिए अपनी ताकत इस्तेमाल करनी चाहिए। मैंने एक सप्ताह का अल्टिमेटम दिया था, जो आज समाप्त हो रहा है। मैं अब अपने फैसले का ऐलान करूंगा।' माना जा रहा है कि संजय निरुपम अब एकनाथ शिंदे के साथ आकर मुंबई की ही किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। संजय निरुपम खुद कांग्रेस के टिकट पर मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट से उतरना चाहते थे। लेकिन उद्धव सेना के खाते में यह सीट चली गई, जहां से अमोल कीर्तिकर को कैंडिडेट बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी