न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोई भी 'शाह' देशभक्त नहीं हो सकता, अगर उसको नहीं हटाया...,सोफिया कुरैशी मामले को लेकर विजय शाह पर भड़के संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान को लेकर मंत्री विजय शाह पर निशाना साधा और राष्ट्रपति शासन की मांग की। साथ ही पीएम मोदी और अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 1:56:16

कोई भी 'शाह' देशभक्त नहीं हो सकता, अगर उसको नहीं हटाया...,सोफिया कुरैशी मामले को लेकर विजय शाह पर भड़के संजय राउत

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “विजय शाह जैसे लोग ऐसी ही बातें करेंगे। कोई भी ‘शाह’ देशभक्त नहीं हो सकता। सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया जा रहा है। अगर ऐसे मंत्री को हटाया नहीं गया, तो मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।”

संजय राउत ने विजय शाह पर देशविरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा, “सोफिया कुरैशी का अपमान करके विजय शाह ने राष्ट्रद्रोह किया है। जहां पूरा देश एक बहादुर बेटी का सम्मान कर रहा है, वहीं एक मंत्री इस तरह की शर्मनाक टिप्पणी करता है। विजय शाह को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। ये वही व्यक्ति है जिसने पहले शिवराज सिंह चौहान पर भी आपत्तिजनक बयान दिया था।”

“मोदी देश की छवि खराब कर रहे हैं” – संजय राउत का तीखा हमला

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर भी संजय राउत ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जैसे भगवान राम के वनवास के समय अयोध्या का शासन उनके खड़ाऊ रखकर चलाया गया था, क्या वैसे ही अब भारत का शासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जूते रखकर चला रहे हैं? जो भारत ब्रिटिश हुकूमत से नहीं डरा, वह आज ट्रंप के सामने झुक रहा है। मोदी देश को बदनाम कर रहे हैं।”

राउत ने आगे कहा, “ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि युद्धविराम उनकी वजह से हुआ, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चुप हैं। मोदी और अमित शाह में इतना साहस नहीं है कि वे ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दें। ट्रंप कौन होता है ये कहने वाला कि युद्धविराम उसकी वजह से हुआ? मोदी और अमित शाह को इस्तीफा देकर देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री जनता से झूठ बोल रहे हैं और सेना का मनोबल गिराया जा रहा है।”

“बीजेपी ट्रंप यात्रा निकाले” – राउत का तंज

शिवसेना सांसद ने बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर भी तंज कसते हुए कहा, “बीजेपी को तिरंगा यात्रा नहीं, डोनाल्ड ट्रंप यात्रा निकालनी चाहिए। ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि उन्हीं के कारण भारत-पाक सीजफायर हुआ, और मोदी सरकार चुप है। अमित शाह विपक्षी दलों को तोड़ने में माहिर हो सकते हैं, लेकिन पाकिस्तान को जवाब देने की औकात नहीं रखते।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत