न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है सैफुल्लाह खालिद, कभी पाक सेना ने बरसाये थे फूल

लश्कर का टॉप कमांडर सैफुल्लाह खालिद पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है और सैफुल्लाह ने ही इस आतंकी हमले की साजिश रची थी। सैफुल्लाह पिछले दो महीने से इस हमले की प्लानिंग में जुटा था और इस सिलसिले में उसने दो बार पाकिस्तानी आर्मी कैंप का दौरा किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 1:34:07

पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है सैफुल्लाह खालिद, कभी पाक सेना ने बरसाये थे फूल

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा खुलासा हुआ है-आर्मी सूत्रों के मुताबिक लश्कर का टॉप कमांडर सैफुल्लाह खालिद पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है और सैफुल्लाह ने ही इस आतंकी हमले की साजिश रची थी। सैफुल्लाह पिछले दो महीने से इस हमले की प्लानिंग में जुटा था और इस सिलसिले में उसने दो बार पाकिस्तानी आर्मी कैंप का दौरा किया था। कल यनी मंगलवार को आतंकी हमले के बाद TRF ने इसकी जिम्मेदारी ली थी, बता दें कि TRF कुछ और नहीं लश्कर ए तैयबा का मुखौटा है और यह 2019 में अस्तित्व में आया था।

खैबर पख्तूनख्वा में आयोजित एक सभा में सैफुल्लाह ने कहा था, 'आज दो फरवरी है और आज मैं वादा करता हूं कि दो फरवरी 2026 तक हम कश्मीर पर कब्जा करने की पूरी कोशिश करेंगे। उसने ऐलान किया था कि आने वाले दिनों में हमारे मुजाहिदीन कश्मीर में हमले तेज कर देंगे।' उम्मीद है कि 2 फरवरी 2026 तक कश्मीर आजाद हो जाएगा। बता दें कि इस सभा का आयोजन पाकिस्तान सेना और आईएसआई ने किया था, जिसमें खुलेआम भारी संख्या में हथियारबंद आतंकी मौजूद थे।

सैफुल्लाह कौन है

सैफुल्लाह लश्कर ए तैयबा के सरगना हाफिज सईद का बेहद करीबी है और लश्कर का डिप्टी चीफ है। उसका पूरा नाम सैफुल्लाह खालिद है, जिसे सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है। लश्कर का मुखौटा माने जाने वाले TRF और PAFF का गठन सैफुल्लाह ने ही किया है।

भारत के खिलाफ कई हमलों में इसका नाम आ चुका है। ये न केवल हाफिज सईद बल्कि पाकिस्तानी सेना का भी लाडला है। सैफुल्लाह पाकिस्तानी सेना के लिए भड़काऊ भाषण देता है और दो महीने पहले उसने पाकिस्तानी पंजाब के कंगनपुर में पाकिस्तानी सेना के बटालियन में भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना के अफसरों ने उस पर फूल बरसाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?