न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में रूसी राजदूत अलीपोव ने की विवादित टिप्पणी, भारत से लेकर रूस तक मचा बवाल

भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने अपने ही देश के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को लेकर कहा कि वो वुमेनाइजर (महिलाओं में अधिक रुचि रखने वाले व्यक्ति) हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 5:13:14

भारत में रूसी राजदूत अलीपोव ने की विवादित टिप्पणी, भारत से लेकर रूस तक मचा बवाल

नई दिल्ली। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने अपने ही देश के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को लेकर कहा कि वो वुमेनाइजर (महिलाओं में अधिक रुचि रखने वाले व्यक्ति) हैं। डेनिस अलीपोव का पत्रकारों को दिया यह बयान चर्चा का केंद्र बन गया है। हालांकि मामला बिगड़ता देख निस अलीपोव ने बाद में न सिर्फ इस मामले में अपनी सफाई पेश की बल्कि उन्होंने अपने विदेश मंत्री की तारीफ भी की।

ज्ञातव्य है कि शुक्रवार को फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अलीपोव से जी20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के न आने को लेकर सवाल किया गया। पत्रकारों ने उनसे पूछा, 'पुतिन रूसी महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। अगर वह भारत आते तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा होता। हम वाकई में काफी खुश होते, लेकिन अब आपके विदेश मंत्री बैठक में आ रहे हैं।'

जबाव में अलिपोव ने कहा, 'रूसी पुरुषों पर आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। वैसे, लावरोव शादीशुदा है...लेकिन वह महिलाओं में अधिक रुचि रखने वाले इंसान हैं।'

उनकी इस टिप्पणी पर जब विवाद हुआ तो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (अब एक्स) पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे खेद है कि मेरे शब्दों में कुछ लोगों के प्रति निंदा की भावना थी। लेकिन मेरा मतलब बस ये था कि मंत्री लावरोव एक सज्जन व्यक्ति के रूप में महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। और उनकी बुद्धिमत्ता, करिश्मा और हाजिरजवाबी के लिए पुरुष भी उनकी प्रशंसा करते हैं।'

पुतिन को गिरफ्तारी का डर जी-20 बैठक में शामिल नहीं होंगे

भारत की मेजबानी में जी-20 का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर के बीच नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। बैठक में सदस्य देशों के लगभग सभी राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बैठक में शामिल नहीं होंगे। बैठक में हिस्सा न लेने का कारण बताते हुए राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन के लिए अभी यूक्रेन में 'विशेष सैन्य अभियान' ही सबसे महत्वपूर्ण है।

ज्ञातव्य है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा कथित युद्ध अपराधों पर उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी होने के बाद से अपने विदेश दौरों से परहेज कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स सम्मलेन में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लिया था। अब उन्होंने भारत आने से भी इंकार कर दिया है। हालांकि ख़बरों की माने तो रूसी राष्ट्रपति अपनी चीन यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण को स्वीकार किया है। मार्च में हेग (नीदरलैंड्स) की अदालत की ओर से वारंट जारी करने के बाद पुतिन रूस से बाहर नहीं गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी