न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस के रईसों और पुतिन के अरबपति दोस्तों पर अमेरिकी बैन, संपत्ति फ्रीज, बिजनेस पर भी रोक

हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार अमेरिका 19 रूसी दिग्गज धन-कुबेरों, उनके परिवार वालों और सहयोगियों के खिलाफ वीजा प्रतिबंध भी लगाएगा जो रूस के पक्ष में दुष्प्रचार करने में सक्षम हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 8:20:29

रूस के रईसों और पुतिन के अरबपति दोस्तों पर अमेरिकी बैन, संपत्ति फ्रीज, बिजनेस पर भी रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के समर्थन में रूस पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अमीर कारोबारियों और क्रेमलिन के प्रवक्ता के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगा।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार अमेरिका 19 रूसी दिग्गज धन-कुबेरों, उनके परिवार वालों और सहयोगियों के खिलाफ वीजा प्रतिबंध भी लगाएगा जो रूस के पक्ष में दुष्प्रचार करने में सक्षम हैं। यानी अब ये सभी अमेरिका नहीं जा पाएंगे। यही नहीं, अमेरिका ने विमान कारखानों Irkutsk और Aviastar सहित कई रूसी विमान निर्माताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया कि रूसी बिजनेसमैन और उनके परिवार के दर्जनों सदस्य अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से कट जाएंगे। अमेरिका में उनकी संपत्ति को फ्रीज कर दिया जाएगा और यही नहीं, उनको संपत्ति के इस्तेमाल से रोक दिया जाएगा। बयान में कहा गया कि हम चाहते हैं कि पुतिन हमारा दबाव महसूस करें। उल्लेखनीय है अमेरिका पुतिन समेत कई रूसी नागरिकों और कंपनियों पर कई दौर में प्रतिबंध लगा चुका है।

इससे पहले बाइडेन ने आश्वासन दिया था कि यूक्रेनपर हमले की रूसी नेता लगातार बड़ी कीमत चुकाएंगे। इसी कड़ी में यह एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी न्याय विभाग रूसी कुलीन वर्गों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन कर रहा है।

पता हो कि 24 फरवरी से रूस अपनी शर्तों को लेकर यूक्रेन पर हमलावर है। इन शर्तों में डोनेट्स्क और लुहान्स्क की रूसी संप्रभुता को मान्यता दिलवाना, यूक्रेन सेना का विसैन्यीकरण करना और कीव का नाटो (NATO) से दूरी बनाकर रखना शामिल है। जंग के दौरान दोनों देशों के बीच इसको लेकर दो दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक रार थमी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन