न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पुतिन को मार दो', अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का रूस, कहा - ये क्रिमिनल एक्ट है

लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि पुतिन की हत्या के लिए रूस में किसी को सामने आना होगा। इस जंग को तब ही खत्म किया जा सकता है। लिंडसे ग्राहम ने ब्रूटस और कर्नल स्टॉफोनबर्ग की भी जिक्र किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 2:40:57

'पुतिन को मार दो', अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का रूस, कहा - ये क्रिमिनल एक्ट है

यूक्रेन-रूस की जंग के बीच अमेरिका के सिनेटर लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की बात कही। अब इस पर रूस की सख्त प्रतिक्रिया आई है। रूसी दूतावास की तरफ से कहा गया है कि Lindsey Graham की पुतिन की कत्ल करने की बात अपराध है। अमेरिका में मौजूद रूसी राजदूत Anatoly Antonov ने कहा कि US को इस पर आधिकारिक सफाई देनी चाहिए। बता दे, लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि पुतिन की हत्या के लिए रूस में किसी को सामने आना होगा। इस जंग को तब ही खत्म किया जा सकता है। लिंडसे ग्राहम ने ब्रूटस और कर्नल स्टॉफोनबर्ग की भी जिक्र किया। ब्रूटस ने ही जूलियस सीजर (रोमन जनरल) की हत्या थी। वहीं कर्नल स्टॉफोनबर्ग ने 20 जुलाई, 1944 को एडॉल्फ हिटलर की हत्या की कोशिश की थी। सांसद ने आगे कहा कि अगर आप अपनी बची जिंदगी को अंधेरे में नहीं देखना चाहते हैं, घोर गरीबी से खुद को दूर रखना चाहते हैं तो किसी न किसी को यह कदम उठाना होगा।

उधर, रूसी सेना ने जपोजिरिया न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इसके पहले यहां गोलीबारी हुई जिससे प्लांट में आग लग गई थी। रूस के सैनिकों ने प्लांट की एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया। वहीं, चेर्नीहीव में 24 घंटों से रूसी सैनिक हवाई हमले कर रहे हैं। इन हमलों में 33 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन के साथ रूस की जंग शुरू होने के बाद से ही रूस पर प्रतिबंध लगने का दौर शुरू हो चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने युद्ध में अपनी सेना तो नहीं भेजी है, लेकिन रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस के लिए अमेरिका का एयरस्पेस भी बंद कर दिया है। हालांकि, अमेरिका ने रूस को एक ऑफर भी दिया है। अमेरिका ने कहा है कि अगर रूसी सेना यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त कर देती है, तो उन पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जा सकता है। लेकिन स्पष्ट कहा गया है कि यूक्रेन पर जारी सैन्य कार्रवाई को रोकना पड़ेगा। अभी तक रूस की तरफ से इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती