Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Ukraine से आ रहे भारतीय छात्र को लगी गोली, कीव के अस्‍पताल में भर्ती

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia-Ukraine War) के बीच भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। यूक्रेन की राजधानी कीव से लौट रहे एक भारतीय छात्र को गोली लगी है। घायल छात्र को आधे रास्ते से ही इलाज के लिए वापस कीव ले जाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 10:35:42

Ukraine से आ रहे भारतीय छात्र को लगी गोली, कीव के अस्‍पताल में भर्ती

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia-Ukraine War) के बीच भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। यूक्रेन की राजधानी कीव से लौट रहे एक भारतीय छात्र को गोली लगी है। घायल छात्र को आधे रास्ते से ही इलाज के लिए वापस कीव ले जाया गया है। पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने बताया कि घायल छात्र के बारे में पता किया जा रहा है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। बता दे, भारत सरकार ने अपने 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने भेजा हुआ है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह शामिल हैं। मिशन गंगा के संचालन की जिम्मेदारी के लिए वीके सिंह को पौलेंड भेजा गया है। इससे पहले वीके सिंह ने पोलैंड के गुरुद्वारा सिंह साहब में रुके 80 भारतीय छात्रों से भी मुलाकात की थी।

बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच पहले ही 2 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। 1 मार्च को यूक्रेन के खारकीव में रूस ने हवाई हमला किया था। इसमें कर्नाटक के रहने वाले नवीन शेखरप्पा नामक छात्र की मौत हो गई थी। इसके बात विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वे छात्र के शव को भारत लाए जाने की कोशिश कर रहे हैं।

2 मार्च को भी यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हुई थी। मृतक चंदन जिंदल पंजाब का रहने वाला था और 4 साल पहले मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। वह 2 फरवरी को अचानक बीमार पड़ गया था। इसके बाद उसे आईसीयू में एडमिट करवाया गया था। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चंदन की मौत नेचुरल डैथ है। रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में अब भी कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। सरकार ने यूक्रेन से फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अभियान 'ऑपरेशन गंगा' चला रहा है। इस अभियान के तहत अगले 24 घंटो में 18 विमान भारतीयों को लेकर लौटेंगे। शुक्रवार को 3,500 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा। वहीं, शनिवार को 3,900 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। शुक्रवार तड़के और फिर सुबह रोमानिया से भारतीयों को लेकर दो उड़ानें मुंबई पहुंची।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका