न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Russia-Ukraine War : दुनिया के 28 देशों ने किया यूक्रेन को मदद देने का वादा, जर्मनी भेजेगा 1,000 टैंक रोधी हथियार

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि अमेरिका-ब्रिटेन समेत 28 देशों ने हथियार देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि ये देश हमें रूस का सामना करने के लिए हथियार और दूसरे सैन्य उपकरण देंगे। इसके साथ ही मेडिकल सप्लाई और अन्य मिलिट्री संसाधन देने का वादा भी किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Feb 2022 10:09:38

Russia-Ukraine War : दुनिया के 28 देशों ने किया यूक्रेन को मदद देने का वादा, जर्मनी भेजेगा 1,000 टैंक रोधी हथियार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का रविवार को चौथा दिन है। रूस के हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव दहल गई है। रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल बताए जा रहे हैं। जान माल के भारी नुकसान के बीच यूक्रेन में न्यूक्लियर रेडिएशन खतरा बढ़ गया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूसी हमले के बाद चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट के पास रेडिएशन का खतरा 20 गुना बढ़ गया है। इस इलाके में रूसी फोर्सेस के मूवमेंट से रेडियोएक्टिव धूल चारों तरफ फैल गई है।

कहा जा रहा है कि रूस तेजी से कीव की तरफ बढ़ रहा है और जल्दी ही उस पर कब्जा कर सकता है। मुसीबत की घड़ी में विश्व के कई देश यूक्रेन के साथ आए हैं। रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए विश्व के कई देशों ने यूक्रेन को आर्थिक मदद और हथियार भेजे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि अमेरिका-ब्रिटेन समेत 28 देशों ने हथियार देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि ये देश हमें रूस का सामना करने के लिए हथियार और दूसरे सैन्य उपकरण देंगे। इसके साथ ही मेडिकल सप्लाई और अन्य मिलिट्री संसाधन देने का वादा भी किया गया है।

किस देश ने यूक्रेन की मदद के लिए क्या-क्या भेजा

अमेरिका-

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी विदेश विभाग को एक आदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि यूक्रेन को सैन्य सहायता के लिए 350 मिलियन डॉलर की मदद दी जाए। साथ ही अमेरिका की ओर से यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य सहायता में बख्तर-रोधी उपकरण, छोटे हथियार और विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद और अन्य चीजें भी दी गई हैं।

जर्मनी-

जर्मनी यूक्रेन को 1000 anti-tank weapons, 500 stinger missiles सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल भेजेगा। जर्मन चांसलर ने कहा, 'रूसी हमला एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम यूक्रेन को पुतिन की हमलावर सेना के खिलाफ बचाव में मदद करने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए हम यूक्रेन में अपने दोस्तों को 1000 टैंक रोधी हथियारों और 500 स्टिंगर मिसाइलों की आपूर्ति कर रहे हैं।'

बेल्जियम-

बेल्जियम भी यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। बेल्जियम रोमानिया में 300 सैनिकों को तैनात कर रहा है और यूक्रेन को मशीनगन भेज रहा है।

चेक गणराज्य-

चेक गणराज्य ने यूक्रेन को 85 लाख डॉलर के हथियार और गोला-बारूद भेजने की बात कही है। चेक रक्षा मंत्रालय ने कहा, यूक्रेन को भेजे जाने वाले सैन्य सामान में मशीन गन, असॉल्ट राइफलें और अन्य हल्के हथियार शामिल हैं। चेक रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि वह आगे भी यूक्रेन की मदद करता रहेगा।

स्वीडन-

स्वीडन यूक्रेन को सैन्य, तकनीकी और मानवीय सहायता दे रहा है।

फ्रांस-

फ्रांस ने यूक्रेन को 300 मिलियन यूरो और सैन्य उपकरण देने की बात कही है।

ब्रिटेन-

‘लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन’ में मदद की पेशकश की है।

नीदरलैंड-

200 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें यूक्रेन भेजेगा। नीदरलैंड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह यूक्रेन को 200 हवाई रक्षा रॉकेट मुहैया कराने जा रहा है। इससे पहले राइफल, रडार सिस्टम, माइन डिटेक्शन रोबोट समेत अन्य कई उपकरण यूक्रेन की मदद के लिए भेजे जा चुके हैं।

पोलैंड-

रूस के साथ लड़ाई में यूक्रेन को हथियार देने का वादा किया है।

यूक्रेन युद्ध में अब तक का हाल

यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूसी हमले में 198 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 33 बच्चे भी शामिल है। इसके अलावा 1,115 लोग घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 1।50 लाख से ज्यादा यूक्रेनी शरणार्थी पोलैंड, मोल्दोवा और रोमानिया पहुंच चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती