न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Russia-Ukraine War: रूसी हमलों में अब तक 14 बच्चों समेत 352 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, घायलों की संख्या 1600 के पार

तनावपूर्ण स्थिति के बीच यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि रूस के हमले से अब तक 352 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है, इनमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। साथ में यह भी कहा गया है कि 116 बच्चे समेत 1684 लोग घायल भी हुए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 8:41:16

Russia-Ukraine War: रूसी हमलों में अब तक 14 बच्चों समेत 352 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, घायलों की संख्या 1600 के पार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही खूनी जंग का आज पांचवा दिन है। वहीं, दूसरी तरफ, इस टकराव को रोकने और रूस पर दबाव बनाने की कोशिशें भी चल रही हैं। रूस के हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही जान-माल की हानि भी हो रही है। तनावपूर्ण स्थिति के बीच यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि रूस के हमले से अब तक 352 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है, इनमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। साथ में यह भी कहा गया है कि 116 बच्चे समेत 1684 लोग घायल भी हुए है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि रूसी हमलों में यूक्रेन के कितने सैनिकों की मौत हो गई है इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

एक तरफ जहां यूक्रेन 300 से ज्यादा नागरिकों की मौत की बात कर रहा है वहीं, दूसरी तरफ रूस का कहना है कि उसने यूक्रेनी सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया है। रूस ने दावा किया है कि उसकी ओर से जो भी मिसाइल हमले किए गए हैं, उससे यूक्रेन के नागरिकों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही रूस ने यह भी स्वीकार किया है कि इस हमले में उसके कुछ सैनिक भी मारे गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेन्कोव ने रविवार को कहा, “'हमारे कुछ सैनिकों की जान गई है और कुछ घायल हुए हैं।'

वहीं, UNSC में यूक्रेन ने कहा कि 27 फरवरी तक रूस के करीब 4,300 सैनिक मारे गए हैं और 200 से भी अधिक को युद्धबंदी बना लिया गया है। हालांकि, रूस ने इस बात से इनकार किया है।

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश के सभी नागरिकों से हथियार उठाने को कह दिया है, ऐसे में रूसी सैनिकों का सामना करने के लिए यूक्रेन में स्थानीय लोग हथियार बना रहे हैं। वहीं दुनियाभर के देश अब इस जंग को रोककर शांति बनाने की अपील कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती