Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Russia-Ukraine war: US कांग्रेस में बाइडेन की धमकी, बोले- पुतिन को थोड़ी भी जानकारी नहीं कि हम क्या करने वाले हैं

यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। इस संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूएस कांग्रेस को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जोरदार हमला बोला है। जो बाइडेन ने कहा कि रूस को थोड़ी भी जानकारी नहीं है कि हम क्या करने वाले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 8:45:35

Russia-Ukraine war: US कांग्रेस में बाइडेन की धमकी, बोले- पुतिन को थोड़ी भी जानकारी नहीं कि हम क्या करने वाले हैं

यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। इस संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूएस कांग्रेस को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जोरदार हमला बोला है। जो बाइडेन ने कहा कि रूस को थोड़ी भी जानकारी नहीं है कि हम क्या करने वाले हैं। रूस के खिलाफ सबसे बड़ा ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने देश का एयरस्पेस रूस के लिए बंद कर दिया है। अपने संबोधन में बाइडेन ने कहा कि पुतिन का अनुमान गलत है कि वो यूक्रेन को कुचल देंगे। रूस जिस तरह यूक्रेन पर हमला कर रहा है यह विश्व शांति के लिए खतरा है। रूस ने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है। अमेरिका यूक्रेन के साथ है। पुतिन ने गलत कदम उठाया है। पुतिन को लगा था पश्चिमी देश और नाटो कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा। वो यूरोप को बांटना चाहते थे। हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। यूक्रेन ने रूस के झूठ का मुकाबला सच्चाई के साथ किया। यूक्रेन के लोगों ने रूस को कड़ा जवाब दिया है। अमेरिका की सेना रूस के साथ भिड़ेगी नहीं, लेकिन रूस को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
बाइडेन ने कहा कि इस युद्ध की वजह से और तमाम तरह की पाबंदियों की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। हम यूक्रेन को 1 अरब डॉलर की मदद देंगे। बाइडेन ने जोर देकर कहा कि इस पूरे नुकसान और बर्बादी के लिए सिर्फ और सिर्फ पुतिन जिम्मेदार हैं। बाइडेन ने रूस की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि युद्ध के दौरान सबकुछ मिस कैलकुलेट है। रूस समझ ही नहीं पाया कि उनका मुकाबला सिर्फ यूक्रेन की सेना से नहीं था, बल्कि उनका मुकाबला उस यूक्रेन की जनता से था जो अपने देश के लिए मर-मिटने को तैयार थी। साथ ही बाइडेन ने साफ कहा कि नाटो की धरती पर कभी भी किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाटो की जमीन को हम हर कीमत में बचाएंगे, एक इंच पर भी किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

बाइडेन ने कहा कि इस वक्त का जब इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें लिखा जाएगा कि यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग की वजह से रूस को कमजोर और बाकी दुनिया को ताकतवर बताया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका