न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Russia Ukraine War: रूस ने माना युद्ध में मारे गए 498 सैनिक, करीब 1600 घायल; यूक्रेन में अबतक 752 लोगों ने गंवाई जान

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारो तरफ से घेर लिया है। उधर, रूसी सेना ने माना कि 498 सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 1600 सैनिक घायल हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Mar 2022 9:00:58

Russia Ukraine War: रूस ने माना युद्ध में मारे गए 498 सैनिक, करीब 1600 घायल; यूक्रेन में अबतक 752 लोगों ने गंवाई जान

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारो तरफ से घेर लिया है। उधर, रूसी सेना ने माना कि 498 सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 1600 सैनिक घायल हुए हैं। साथ ही रूस के रक्षा मंत्रालय ने ‘अनगिनत’ मौतों के दावे को भी खारिज किया है। उधर, संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक रूस के हमले में यूक्रेन में अबतक 752 आम लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा 1 मार्च तक का बताया जा रहा है।

अंग्रेजी वेबसाइट आरटी के अनुसार, रूसी सेना ने अनुमान लगाया है कि यूक्रेन की सैन्य इकाइयों और अर्धसैनिक बलों में कथित रूप से 2,870 सैनिकों की मौत हुई है। जबकि, 3,700 जख्मी हुए हैं। रूसी मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस दौरान यूक्रेन के 572 सैनिकों को बंदी भी बनाया गया है। हालांकि, इससे पहले भी खबरें आई थी जिनमें दावा किया जा रहा था कि जारी युद्ध में रूस के हजारों सैनिक जान गंवा चुके हैं।

भाषा के मुताबिक, मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने रूस को ‘बेशुमार नुकसान’ होने की खबरों को बुधवार को ‘गलत सूचना’ बताते हुए खारिज कर दिया और गत गुरुवार को युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार रूस के सैनिकों के हताहत होने की जानकारी दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक सैनिकों के परिवारों को सभी आवश्यक सहायता मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन में चल रहे अभियान में न तो लोगों की जबरदस्ती भर्ती की गयी और न ही कैडेट शामिल हैं, जैसा कि मीडिया में आयी खबरों में आरोप लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने दावा किया था कि 4500 से ज्यादा रूसी सैनिक जान गंवा चुके हैं।

बता दे, यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में रूस की बमबारी जारी है। खारकीव के साथ-साथ Severodonetsk शहर में भी बमबारी जारी है। वहां एक kindergarten स्कूल के बेसमेंट में 10 लोग फंस गए हैं। इसमें 8 बच्चे भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!