Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Russia Ukraine War: बाइडेन ने पुतिन को बताया वॉर क्रिमिनल, रूस ने खोए अब तक 7000 से ज्यादा सैनिक

रूस-यूक्रेन जंग का आज 22वां दिन है। रूस ने कीव के बाद यूक्रेन के मारियूपोल शहर में भी जबरदस्त बमबारी की है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना ने मारियूपोल के एक थियेटर में एयरस्ट्राइक की। इस थियेटर में सैकड़ों आम नागरिक शरण लिए हुए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 9:06:23

Russia Ukraine War: बाइडेन ने पुतिन को बताया वॉर क्रिमिनल, रूस ने खोए अब तक 7000 से ज्यादा सैनिक

रूस-यूक्रेन जंग का आज 22वां दिन है। रूस ने कीव के बाद यूक्रेन के मारियूपोल शहर में भी जबरदस्त बमबारी की है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना ने मारियूपोल के एक थियेटर में एयरस्ट्राइक की। इस थियेटर में सैकड़ों आम नागरिक शरण लिए हुए थे। अभी स्पष्ट नहीं है कि इस हमले में कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए हैं। इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पहली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'वॉर क्रिमिनल' बताया है। बाइडेन के बयान को रूस के खिलाफ अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। बाइडेन और उनके प्रशासन के अधिकारी अब तक यूक्रेन पर हमले को वॉर क्राइम कहने से बचते रहे हैं।
उधर, न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि रूस 20 दिन की लड़ाई में ही 7,000 से ज्यादा सैनिक खो चुका है, जिनमें तीन जनरल भी शामिल हैं। उसके 14 से 21 हजार के बीच में सैनिक बुरी तरह घायल हैं। यह दावा अमेरिका रक्षा कार्यालय पेंटागन के अधिकारियों की राष्ट्रपति बाइडेन को भेजी जाने वाली डेली इंटेलिजेंस रिपोर्ट के हवाले से किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी सैनिकों का मनोबल बुरी तरह टूट चुका है और वे लड़ने के बजाय वाहन खड़े कर घूमते देखे जा रहे हैं।

इंटेलिजेंस रिपोर्ट में मौत के आंकड़े का अनुमान जले हुए रूसी टैंकों व अन्य वाहनों की सैटेलाइट इमेज के आधार पर लगाया गया है। बता दें कि यूक्रेन 13,500 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मारने का दावा कर रहा है, जबकि रूस ने महज 498 सैनिक मारे जाने की पुष्टि की है। यूक्रेन ने Melitopol के मेयर को कराया आजाद, बदले में छोड़े 9 रूसी सैनिक

यूक्रेन ने बंदी बनाए गए रूस के 9 सैनिकों को छोड़ दिया है। इसके बदले यूक्रेन के शहर Melitopol के मेयर को रूसी सेना से आजाद कराया गया है। यूक्रेन का कहना है कि आजाद किए गए रूसी सैनिक 2002, 2003 में पैदा हुए थे, मतलब ये अभी बच्चे ही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका