न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस ने इंस्टाग्राम पर लगाया प्रतिबंध, रूसी सैनिकों के खिलाफ हिंसा फैलाने का आरोप

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 17वां दिन है। जंग के बीच रूस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़े प्रतिबंध लगा रहा है। अब रूस में Instagram को एक्सेस करने से ब्लॉक कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Mar 2022 10:34:39

रूस ने इंस्टाग्राम पर लगाया प्रतिबंध, रूसी सैनिकों के खिलाफ हिंसा फैलाने का आरोप

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 17वां दिन है। जंग के बीच रूस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़े प्रतिबंध लगा रहा है। अब रूस में Instagram को एक्सेस करने से ब्लॉक कर दिया गया है। यानी अब रूस में इंटरनेट यूजर्स फोटो-शेयरिंग ऐप Instagram को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। रूस का आरोप है कि इसका इस्तेमाल रूसी सैनिकों के खिलाफ हिंसा को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

कम्युनिकेशन और मीडिया रेगुलेटर Roskomnadzor ने एक बयान में कहा कि वो Instagram के नेशनल एक्सेस को बंद कर रहे हैं क्योंकि प्लेटफॉर्म रूसी नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। इस पर रिएक्शन देने हुए इंस्टाग्राम के Adam Mosseri ने ट्वीट किया है कि ये गलत है। इससे 8 करोड़ रूसी को एक-दूसरे और दुनिया से कट हो जाएंगे क्योंकि रूस के 80% लोग देश के बाहर के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करते हैं।

Roskomnadzor ने इंस्टाग्राम को बैन करने का फैसला तब लिया है जब Meta के स्पोक्सपर्सन Andy Stone ने कहा था कि वो वैसे पॉलिटिकल एक्सप्रेशन को भी अपने प्लेटफॉर्म पर जगह देंगे जो हिंसक भाषण पर उनके नियमों का उल्लघंन करते हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार Meta अपनी हेट स्पीच पॉलिसी में टेम्पररी चेंज कर रहा था। यूक्रेन से युद्ध शुरू करने से कुछ देशों के Facebook और Instagram यूजर्स रूसी नागरिकों और सेनाओं के खिलाफ हिंसा वाले पोस्ट कर सकते थे। रूस पहले ही फेसबुक का एक्सेस ब्लॉक कर चुका है। इसके अलावा ट्विटर पर भी लिमिटेड एक्सेस लगा दिया गया है। सरकार की ओर से भी ये चेतावानी दी गई है कि अगर कोई जानबूझ कर रूस के खिलाफ फेक न्यूज फैला कर इसे नीचा दिखाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!