न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

1 जनवरी 2022 से होंगे ये 6 बड़े बदलाव, जिनका आम आदमी पर होगा सीधा असर

नया साल यानी 2022 आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन, नया साल आपके लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। इन बदलावों का असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 4:43:07

1 जनवरी 2022 से होंगे ये 6 बड़े बदलाव, जिनका आम आदमी पर होगा सीधा असर

नया साल यानी 2022 आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन, नया साल आपके लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। इन बदलावों का असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ेगा। 1 जनवरी से ATM से पैसा निकालना और कपड़े-फुटवेयर खरीदना महंगा होने वाला है। ऐसे में हम आपको 1 जनवरी से होने वाले कुछ बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं...

ATM से पैसे निकालना हो जाएगा महंगा

RBI ने फ्री ट्रांजैक्शन के बाद कैश निकासी पर लगने वाले चार्ज को बढ़ाने की मंजूरी दी है। बैंक अभी ग्राहकों से 20 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन वसूलते हैं। इसमें टैक्स शामिल नहीं है। RBI के मुताबिक, फ्री ट्रांजैक्शन के बाद बैंक अपने ग्राहकों से प्रति ट्रांजैक्शन 20 की जगह 21 रुपए ले सकेंगे। इसमें भी टैक्स शामिल नहीं है। यह नियम 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।

rules changes from 1 january,rules changing from january 1,children covid vaccination,atm cash withdrawal charges

कपड़े और फुटवेयर खरीदना महंगा होगा

1 जनवरी 2022 से कपड़े और फुटवेयर पर 12% GST लगेगा। भारत सरकार ने कपड़ा, रेडीमेड और फुटवेयर पर 7% GST बढ़ा दी है। इसके अलावा ऑनलाइन तरीके से ऑटो रिक्शा बुकिंग पर 5% GST लगेगा। आपको बता दे, ओला, उबर जैसे ऐप बेस्ड कैब सर्विस प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म से ऑटो रिक्शा बुक करना अब महंगा हो जाएगा। हालांकि ऑफलाइन तरीके से ऑटो रिक्शा के किराए में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उसे टैक्स से दायरे से बाहर रखा गया है।

15 से 18 साल के बच्चे वैक्सीन के लिए करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 1 जनवरी से कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। स्कूल द्वारा जारी किए गए ID कार्ड भी रजिस्ट्रेशन के लिए आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर मान्य होंगे।

rules changes from 1 january,rules changing from january 1,children covid vaccination,atm cash withdrawal charges

अमेजन प्राइम पर देख पाएंगे लाइव क्रिकेट मैच

अमेजन के OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर अब लाइव क्रिकेट मैच भी देख सकेंगे। अमेजन प्राइम वीडियो अगले साल 1 जनवरी से न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के साथ लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग प्ले में एंट्री कर रहा है।

नए साल में गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा

नए साल में मारुति सुजुकी, रेनो, होंडा, टोयोटा और स्कोडा समेत लगभग सभी कार कंपनियों की कार खरीदने के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। टाटा मोटर्स 1 जनवरी 2022 से कॉमर्शियल व्हीकल की कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी करेगी।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने बढ़ाया चार्ज

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के खाताधारकों को 1 जनवरी से एक तय सीमा से ज्यादा कैश निकालने और डिपॉजिट करने पर चार्ज देना होगा। बेसिक सेविंग्स अकाउंट से हर महीने 4 बार कैश निकासी फ्री होगी। इसके बाद हर निकासी पर 0.50% चार्ज देना होगा, जो कम से कम 25 रुपए होगा। हालांकि बेसिक सेविंग्स अकाउंट में पैसे जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

बेसिक सेविंग अकाउंट के अलावा दूसरे सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में 10,000 रुपए तक जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। 10,000 रुपए के बाद 0.50% शुल्क लगाया जाएगा। जो न्यूनतम 25 रुपए प्रति लेनदेन होगा। बचत और चालू खातों में हर महीने 25,000 रुपए तक की नकद निकासी मुफ्त होगी और उसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर 0.50% चार्ज देना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल