न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाना पकाना, मोबाइल चलाना और टीवी देखना हुआ महंगा, आज से हुए ये 7 बड़े बदलाव

दिसंबर महीने के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने कमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए का इजाफा किया है वहीं, आज से जियो के रिचार्ज 21% तक महंगा हो गया हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 11:03:48

खाना पकाना, मोबाइल चलाना और टीवी देखना हुआ महंगा, आज से हुए ये 7 बड़े बदलाव

दिसंबर महीने के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने कमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए का इजाफा किया है वहीं, आज से जियो के रिचार्ज 21% तक महंगा हो गया हैं। इसके अलावा अब SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 99 रुपए और टैक्स अलग से देना होगा। हम आपको ऐसी ही सर्विसेज के बारे में बता रहे हैं जिनके लिए आपको आज से ज्यादा दाम चुकाना होगा। इसके अलावा हम आपको आज से लागू होने वाले बदलावों की जानकारी भी दे रहे हैं।

कमर्श‍ियल सिलेंडर 100 रुपए महंगा हुआ

दिसंबर के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। देश में बुधवार से कमर्श‍ियल LPG Gas Cylinder के दाम में 100 रुपए का इजाफा हुआ है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है। पेट्रोलियम कंपनि‍यों के इस फैसले के बाद दिल्ली में 19 KG के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2101 रुपए हो गया है। पिछले महीने यह कीमत 2000.50 रुपए थी।

19 KG Commercial LPG Gas Cylinder की नई कीमतें

दिल्ली में 19 KG कमर्शियल गैस की कीमत 100 रुपये बढ़कर 2100.50 रुपये हो गई है।
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 101 रुपये बढ़कर 2,174.5 रुपये हो गई। पहले इसकी कीमत 2073.5 रुपये थी।
मुंबई में कमर्शियल गैस की 2,051 रुपये हो गई। पहले कीमत 1,950 रुपये थी। यहां 101 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
चेन्नई में 19 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2,234.50 रुपये हो गया। पहले कीमत 2,133 रुपये थी।

rules change from 1st december 2021,gas cylinder,mobile recharge,dth,sbi credit card

जियो के रिचार्ज प्लान हुए महंगे

जियो ने आज से अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए हैं। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद जियो तीसरी दिग्गज प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी है जिसने अपने टैरिफ प्लान की कीमत में इजाफा किया गया है। वोडाफोन-आइडिया के नए टैरिफ प्लान 25 नवंबर से देशभर में लागू हो गए हैं। इसी तरह से एयरटेल के टैरिफ प्लान 26 नवंबर से देशभर में लागू हुए थे। जबकि जियो के टैरिफ प्लान आज से लागू हो रहे हैं। जियो ने अपने प्लान में 21% तक की बढ़ोतरी की है। अब 129 रुपए वाला प्लान 155 रुपए, 399 वाला प्लान 479 रुपए, 1,299 वाला प्लान 1,559 रुपए और 2,399 वाला प्लान अब 2,879 रुपए में मिलेगा। डेटा टॉप-अप की कीमत भी बढ़ाई गई है। अब 6 GB डेटा के लिए 51 के बजाय 61, 12 GB के लिए 101 के बजाय 121 रुपए और 50 GB के लिए 251 रुपए के बजाय 301 रुपए खर्च करने होंगे।

Jio के डाटा एड-ऑन प्लान्स की शुरुआती कीमत 51 रुपये से बढ़कर 61 रुपये हो गई है। इस प्लान में अधिकतम 6 GB डेटा दिया जा रहा है। वही 121 रुपये वाले डेटा प्लान में 12 GB डेटा दिया जा रहा है। जबकि Jio के 50 GB वाले डेटा प्लान के लिए 301 रुपये खर्च करने होंगे।

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 99 रुपए चार्ज देना होगा

अगर आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है, तो अगले महीने से इसके जरिए खरीदी करना आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा। हर खरीदी पर 99 रुपए और टैक्स अलग से देना होगा। यह प्रोसेसिंग चार्ज होगा। सबसे पहले SBI क्रेडिट कार्ड ने इसकी शुरुआत की है। SBI क्रेडिट कार्ड ने अपने ग्राहकों को ईमेल कर नए चार्ज की जानकारी दी है। इसमें ग्राहकों को बताया गया है कि 1 दिसंबर 2021 से सभी मर्चेंट EMI के लेन-देन पर बतौर प्रोसेसिंग चार्ज 99 रुपए और टैक्स देना होगा।

rules change from 1st december 2021,gas cylinder,mobile recharge,dth,sbi credit card

DTH रिचार्ज के लिए चुकाने होंगे ज्यादा दाम

आज से स्टार प्लस, कलर्स, सोनी और जी जैसे चैनल्स के लिए 35-50% तक ज्यादा कीमत चुकानी होगह। सोनी चैनल को देखने के लिए 39 रुपए की जगह 71 रुपए प्रतिमाह देने होंगे। इसी तरह ZEE चैनल के लिए 39 रुपये की बजाय 49 रुपए महीना, जबिक Viacom18 चैनलों के लिए 25 की जगह 39 रुपए देने होंगे।

पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज दरों में बदलाव

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अकाउंट होल्डर्स को झटका दिया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला किया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों को सालाना 2.90 से घटाकर 2.80% करने का फैसला किया है। नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी।

माचिस की कीमत हो जाएगी दोगुनी

माचिस की कीमत 14 साल बाद दोगुनी होने वाली है। 1 दिसंबर 2021 से माचिस की एक डिब्बी की कीमत 1 रुपए से बढ़कर 2 रुपए हो गई है। आखिरी बार 2007 में माचिस के दाम 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपए किए गए थे। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह माचिस को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के दामों का बढ़ना है।

आधार UAN लिंक न होने पर PF का पैसा रुक जाएगा

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को आधार कार्ड से 30 नवंबर तक लिंक करना जरूरी है। ऐसे में अगर आप 30 नवंबर तक ऐसा नहीं कर पाते, तो 1 दिसंबर से आपके खाते में कंपनी की ओर से आने वाला कॉन्ट्रिब्यूशन रोक दिया जाएगा। इसके अलावा आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने पर आपको EPF अकाउंट से पैसा निकालने में भी परेशानी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर