न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के लिए दूसरे धर्म में जा रहे हिंदू, कर रहे गलत : RSS प्रमुख भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में आरएसएस कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण पर बात करते हुए कहा कि शादी के लिए दूसरे धर्म को अपनाने वाले हिंदू गलत कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 11:39:13

शादी के लिए दूसरे धर्म में जा रहे हिंदू, कर रहे गलत : RSS प्रमुख भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में आरएसएस कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण पर बात करते हुए कहा कि शादी के लिए दूसरे धर्म को अपनाने वाले हिंदू गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह छोटे स्वार्थ के लिए किया जा रहा है और ये इसलिए भी हो रहा है क्योंकि हिंदू परिवार अपने बच्चों को अपने धर्म और परंपराओं पर गर्व करने के लिए उन्हें अपने मूल्यों की जानकारी नहीं दे रहे हैं।

मोहन भागवत ने कहा, 'धर्मांतरण कैसे होता है? छोटे-छोटे स्वार्थों के कारण, विवाह करने के लिए, अपने देश के लड़के, लड़कियां दूसरे धर्म में कैसे चले जाते हैं? करने वाले गलत हैं वो बात अलग है। लेकिन क्या हमारे बच्चे हम नहीं तैयार करते?'

हिन्दू बच्चों के धर्मपरिवर्तन को रोकने के लिए उन्होंने बच्चों से व्यवहार पर बात करते हुए कहा, 'हमको बच्चों को घर में ही संस्कार देना पड़ेगा। अपने आप में गर्व करना, अपने धर्म पर गर्व करना और अपनी प्रार्थना परंपराओं के प्रति सम्मान पैदा करना। उसके लिए अगर बच्चे सवाल पूछते हैं तो उत्तर देना, कंफ्यूज नहीं होना होगा।'

भागवत ने भारतीय पारिवारिक मूल्यों और उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि कैसे ज्यादातर आरएसएस कार्यक्रमों में केवल पुरुष ही दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है। लेकिन जब हम आरएसएस के कार्यक्रम आयोजित करते हैं, तो हमें केवल पुरुष ही दिखाई देते हैं। अब अगर हम पूरे समाज को संगठित करना चाहते हैं तो इसमें 50 फीसदी महिलाएं भी होनी चाहिए।

मुगलों के आने तक विश्व में सबसे समृद्ध था भारत

भागवत ने कहा कि भारतीयों ने हमेशा अपनी संपत्ति को दूसरों के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि मुगलों के आने तक भारत के पास बहुत संपत्ति थी। भागवत बोले कि पहली शताब्दी से 17वीं शताब्दी तक यानी देश में मुगल लूट शुरू होने से पहले तक भारत आर्थिक रूप से दुनिया का सबसे समृद्ध देश था। इसलिए इसे सोने की चिड़िया कहा जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?