न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs RCB : कोहली ने की जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत, हर्षल ने लिए पांच विकेट

IPL के 14वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है। मैच बेहद रोमांचक रहा जिसका परिणाम अंतिम गेंद पर आया और मुंबई इंडियंस (MI) को दो विकेट से हार मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 9:26:23

MI vs RCB : कोहली ने की जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत, हर्षल ने लिए पांच विकेट

IPL के 14वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है। मैच बेहद रोमांचक रहा जिसका परिणाम अंतिम गेंद पर आया और मुंबई इंडियंस (MI) को दो विकेट से हार मिली। मुंबई ने लगातार 9वें सीजन में अपना पहला मैच गंवाया है। टीम ने पिछली बार 2013 में अपना पहला मैच जीता था। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 4 बार किसी सीजन का ओपनिंग मैच खेला और पहली बार जीत दर्ज की है। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (5/27) की मदद से आरसीबी ने आईपीएल-14 के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 159 रन तक सीमित रखा और फिर विराट (33), मैक्सवेल (39) और डीविलियर्स (48) की मदद से अंतिम गेंद पर 8 विकेट पर 160 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

कप्तान कोहली का सही दांव

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले मुंबई को बल्लेबाजी पर उतारा था। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (19) लिन के साथ हुई गलतफहमी के बीच चौथे ओवर में ही रनआउट हो गए थे। क्रिस लिन (49) और सूर्यकुमार यादव (31) ने दूसरे विकेट पर 70 रन जोड़े। सूर्य का विकेट आईपीएल का अपना पहला मैच खेल रहे जैमीसन को मिला। सूर्यकुमार ने जैमीसन पर डीप मिडविकेट पर शानदार छक्का भी जड़ा था। रिजर्व ओपनर लिन को सुंदर ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इशान (28) और हार्दिक (13) भी हर्षल पटेल का शिकार बने थे। पावरप्ले में मुंबई ने एक विकेट पर 41 रन बनाए थे।

डेथ ओवरों में फंसी मुंबई

बेंगलोर के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम चार ओवरों में मुंबई महज 25 रन बना पाई जो पिछले पांच साल में उसका अंतिम ओवरों में सबसे खराब प्रदर्शन है। हर्षल के अंतिम ओवर में चार विकेट गिरे और महज एक रन बना। हर्षल ने पहली दो गेंदों पर क्रुणाल (07) और किरोन पोलार्ड (07) और चौथी गेंद पर जेनसन (00) को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। अंतिम गेंद पर राहुल चाहर रनआउट हो गए।

मैक्सवेल ने 2018 के बाद पहली बार लीग में छक्का जड़ा

बेंगलुरु टीम के ग्लेन मैक्सवेल ने 2018 सीजन के बाद पहली बार IPL में छक्का लगाया। 2019 सीजन में वे टूर्नामेंट नहीं खेले थे। 2020 में मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे। तब उन्होंने 13 मैच में 15.42 की औसत से सिर्फ 108 रन बनाए थे और एक भी छक्का नहीं लगा सके थे। इस बार RCB ने मैक्सवेल को नीलामी में 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म