Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा-इंडिया गठबंधन की आज अहम बैठके, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

देश की राजधानी दिल्ली में आज राजनीतिक दलों की कई अहम और बड़ी बैठकें होनी हैं। एक और जहां बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस व उसके सहयोगियों इंडिया गठबंधन की बैठक होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 11:40:36

भाजपा-इंडिया गठबंधन की आज अहम बैठके, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज राजनीतिक दलों की कई अहम और बड़ी बैठकें होनी हैं। एक और जहां बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस व उसके सहयोगियों ‘इंडिया गठबंधन’ की बैठक होगी। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भी बैठक होगी। केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी बुधवार सुबह हो सकती है।
इसके अलावा राष्ट्रपति भवन में 5 जून से केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू होगी। इसी तैयारी के लिए राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें भाजपा ने 240 सीटें जीती हैं और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। लोकसभा में 543 सदस्य हैं। हालांकि, सूरत से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने के बाद 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती की गई।

आंध्र प्रदेश में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाले तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू भी 5 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी एनडीए का हिस्सा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि 5 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए सहयोगियों की संभावना तलाशने से इनकार नहीं किया है। हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि वे किसी भी निर्णय से पहले अपने सहयोगियों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। सहयोगियों को विश्वास में लेकर ही आगे कोई भी रणनीति तय की जाएगी।
यही कारण है कि 5 जून (बुधवार) को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मतगणना के दौरान भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन अभी तक किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं अब तक कांग्रेस पार्टी को 99 सीटें हासिल हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका