Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : छक्कों के मामले में धोनी को पछाड़ रोहित शर्मा ने बनाया यह रिकॉर्ड

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान का तमगा हासिल कर चुके रोहित ने शनिवार को छक्कों के मामले में रिकॉर्ड बनाया और धोनी को पछाड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 12:59:31

IPL 2021 :  छक्कों के मामले में धोनी को पछाड़ रोहित शर्मा ने बनाया यह रिकॉर्ड

बीते दिन मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान पर जगह बनाई हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने ओपनिंग की। इस मैच में जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी किया हैं। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान का तमगा हासिल कर चुके रोहित ने शनिवार को छक्कों के मामले में रिकॉर्ड बनाया और धोनी को पछाड़ दिया। वह अब आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। बात करें रोहित की पारी की तो सनराइजर्स के खिलाफ भी वह तेज शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित ने 25 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें विजय शंकर ने धीमी गेंद पर आउट किया।
रोहित ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया। उनके नाम अब 198 पारी में 217 छक्के हो गए हैं और वह धोनी के 216 छक्कों से आगे निकल गए हैं। हालांकि आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी भी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने अभी तक टूर्नामेंट में 351 छक्के लगाए हैं और उनके आसपास भी कोई नहीं है। दूसरे स्थान पर मौजूद एबी डीविलियर्स के नाम पर 237 छक्के दर्ज हैं। रोहित ने इसके अलावा एक और मुकाम हासिल किया। वह अब टी-20 में बतौर कप्तान 4000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। उनके अब 4004 रन हो गए हैं। इस मामले में विराट कोहली (6044) के सर्वाधिक रन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका