न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा लैंड डील केस में ईडी समन पर रॉबर्ट वाड्रा का आरोप – 'यह राजनीतिक प्रतिशोध है'

रॉबर्ट वाड्रा ने हरियाणा जमीन सौदे में ईडी समन को राजनीतिक प्रतिशोध बताया। शिकोपुर डील में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज, पूछताछ जारी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 11:25:56

हरियाणा लैंड डील केस में ईडी समन पर रॉबर्ट वाड्रा का आरोप – 'यह राजनीतिक प्रतिशोध है'

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने हरियाणा के शिकोपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भेजे गए समन को "राजनीतिक प्रतिशोध" करार दिया है। वाड्रा मंगलवार को दिल्ली स्थित अपने आवास से ईडी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे, जहां उन्हें पूछताछ के लिए दूसरी बार तलब किया गया था।

वाड्रा ने कहा, "यह पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से किया जा रहा है। केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।"

इससे पहले वाड्रा 8 अप्रैल को भेजे गए पहले समन के दौरान पेश नहीं हुए थे। अब ईडी उनकी कंपनी स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है, जिसमें कथित अनियमितताओं की आशंका है।

ईडी के अनुसार, वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में गुड़गांव के शिकोपुर गांव में 3.5 एकड़ जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इसके बाद यही जमीन उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी DLF को 58 करोड़ रुपये में बेच दी।

जांच एजेंसी को शक है कि इस सौदे से हुई भारी कमाई मनी लॉन्ड्रिंग के तहत की गई हो सकती है। ईडी इस पूरे ट्रांजैक्शन की मनी ट्रेल का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जमीन की कीमत में इतना बड़ा उछाल कैसे आया और उसका लाभ किसे मिला।

रॉबर्ट वाड्रा पहले भी कई बार जमीन सौदों को लेकर जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्होंने इसे सरकार की "राजनीतिक चाल" बताया है। इस बार भी वाड्रा का दावा है कि उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई का मकसद सिर्फ और सिर्फ उन्हें और उनके परिवार को परेशान करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका