न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, कहर में रोडवेज ड्राईवर चलाएंगे एंबुलेंस

कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और आने वाले समय में यह खतरा बहुत ज्यादा हो सकता हैं। ऐसे में आने वाले समय में एंबुलेंस की जरूरत ज्यादा हो सकती हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग में चालकों की कमी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 10:28:01

हरियाणा : बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, कहर में रोडवेज ड्राईवर चलाएंगे एंबुलेंस

कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और आने वाले समय में यह खतरा बहुत ज्यादा हो सकता हैं। ऐसे में आने वाले समय में एंबुलेंस की जरूरत ज्यादा हो सकती हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग में चालकों की कमी है। विभाग ने तीसरी लहर तेज होने पर एंबुलेंस व मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन के लिए चालक मांगे थे। इसे देखते हुए हरियाणा रोडवेज के 614 चालकों की सेवाएं एंबुलेंस पर ली जाएंगी। राज्य परिवहन निदेशक ने 22 डिपो के जीएम को इनकी सूची भेज दी है। वे इनकी सेवाएं 28 फरवरी 2022 तक अपने-अपने जिले के सीएमओ को सौंपेंगे।

सरकार ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा को पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग से चालक दिए जाएंगे। इन्हें वेतन मूल विभाग से ही मिलेगा। निदेशक डॉ. वीरेंद्र दहिया ने जीएम को कहा है कि वे सूची अनुसार अपने डिपो के चालक चिन्हित कर व्यक्तिगत रूप से सूची सीएमओ को सौंपें। साथ ही चालकों को स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर जॉइन करने के लिए तुरंत कार्यमुक्त किया जाए।

अंबाला जिले में 23 चालकों की जरूरत है। 14 अंबाला डिपो व 9 कुरुक्षेत्र डिपो से दिए जाएंगे। भिवानी में 31, चरखी दादरी में 10, फरीदाबाद 19, फतेहाबाद 24, गुरुग्राम 22, हिसार 37, झज्जर 29, जींद 32, कैथल 30, करनाल 25, कुरुक्षेत्र 26, नारनौल 35, नूंह में गुरुग्राम डिपो से 24, पलवल में फरीदाबाद डिपो से 35, पंचकूला में 25, पानीपत में 27 चालक चाहिए, जिनमें से 21 पानीपत व 6 करनाल डिपो से कार्यमुक्त होंगे। रेवाड़ी 26, रोहतक 27, सिरसा में 41, सोनीपत 36 व यमुनानगर में 30 चालक में 10 यमुनानगर व 20 करनाल डिपो से स्वास्थ्य विभाग को भेजे जाएंगे।

आज मिले 1132 पॉजिटिव, दो मरीजों की मौत

कोरोना का बुरा दौर एक बार फिर प्रभावी होने लगा हैं। सामने आने वाले आंकड़े तीसरी लहर की ओर इशारा कर रहे हैं। आज के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में रिकॉर्ड 1132 नए केस मिले हैं। यह केस जून माह के बाद सबसे अधिक हैं। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4036 पहुंच गई है। साथ ही कैथल और पंचकूला में एक-एक मरीज की मौत भी दर्ज की गई है। केसों के अधिक आने से प्रदेश की एक दिन की संक्रमण दर बढ़कर 3.77 और कुल 5.28 फीसदी हो गई है। रिकवरी दर 98.18 और मृत्यु दर 1.30 फीसदी चल रही है। सबसे अधिक केस गुरुग्राम में 634 और फरीदाबाद में 141 मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?