न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद : हरिद्वार से बच्चों का मुंडन करवाकर वापस लौट रही कार की हुई कैंटर से टक्कर, पांच लोगों की मौत

मंगलवार सुबह गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 7:29:43

गाजियाबाद : हरिद्वार से बच्चों का मुंडन करवाकर वापस लौट रही कार की हुई कैंटर से टक्कर, पांच लोगों की मौत

मंगलवार सुबह गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हरिद्वार से बच्चों का मुंडन करवा कर वापस लौट रही कार और गलत दिशा से आ रही कैंटर के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई जिसमें बच्चे व दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मकनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार यह हादसा हरिद्वार से गाजियाबाद आ रहे रास्ते की ओर हुआ है। कार में दो परिवार मौजूद थे जिनमें से चार की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार हरिद्वार से बच्चों का मुंडन करवा कर वापस लौट रहा था तभी रात करीब 1:00 बजे मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड जा रहे कैंटर की ऑल्टो कार से भिड़ंत हो गई।

कार में ही एक परिवार के 7 लोग सवार थे, जो कि गाजियाबाद के ही मकनपुर गांव के रहने वाले हैं। इस सड़क हादसे में आशीष, सोनू, शिल्पी समेत दो बच्चे परी और देवसेना की मृत्यु हो गई। इसके अलावा दो लोग और भी हैं, जिनका गाजियाबाद के ही सर्वोदय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से कैंटर लेकर भागे ड्राइवर को भोजपुर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री