Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर ने 3 लोगों को कुचला, दो की मौके पर ही मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव मुरादाबाद के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां, एक तेज रफ्तार कैंटर ने तीन युवकों को टक्कर मार दी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 10:32:38

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर ने 3 लोगों को कुचला, दो की मौके पर ही मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव मुरादाबाद के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां, एक तेज रफ्तार कैंटर ने तीन युवकों को टक्कर मार दी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय युवक कार के पीछे खड़े थे, जबकि चालक टायर बदल रहा था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि युवक काफी दूर जा गिरे और कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा कुमार (43) पुत्र मंसाराम निवासी गोरेगांव मुंबई एक प्रोडक्शन हाउस में कैमरामेन थे। उनके साथ सर्वेश (23) पुत्र रामदेव निवासी गांव बसेवरॉय जगदीशपुर थाना हरैया जिला बस्ती सहायक कैमरामैन के पद कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि दोनों 20 दिन से उत्तराखंड के देहरादून में कोई शूटिंग कर रहे थे। शनिवार सुबह वह देहरादून से आगरा जाने के लिए कार से निकले। कार को राजेश कुमार निवासी देहरी थाना जिगना जिला मिर्जापुर चला रहे थे। शनिवार सुबह चार बजे के आसपास जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गांव मुरादाबाद के पास पहुंचे तो अचानक कार का टायर पंचर हो गया। एक्सप्रेस-वे पर कार को साइड में खड़ी कर राजेश टायर बदलने लगा। कृष्णा और सर्वेश कार के पीछे खड़े थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। किसी तरह राजेश ने राहगीर को रोककर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। सूचना देने के तीस मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते घायलों को इलाज मिल जाता तो शायद वे बच जाते।

सुनील कुमार सिंह, सीओ मोदीनगर का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। आरोपी कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका