न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : दो भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

बरातियों से भरी कार और ट्रक में भीषण टक्कर हुई एवं दो भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 3:54:30

उत्तरप्रदेश : दो भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण हादसा हुआ जिसमें बरातियों से भरी कार और ट्रक में भीषण टक्कर हुई एवं दो भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर जलालपुर थाने की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार को काटकर शवों को निकाला। पुलिस ने गाड़ी से शवों को निकालकर कब्जे में ले लिया है।

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना इलाके के त्रिलोचन मकड़ा बाईपास के पास मंगलवार की सुबह बरातियों से भरी ब्रेजा और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। करीब 6 बजे जैसे ही वह जलालपुर थाना इलाके के मकरा बाईपास त्रिलोचन पहुंचे थे, तभी जौनपुर की तरफ से वाराणसी जा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी ननकऊ सिंह (45), हौसला प्रसाद (54), अनुग्रह प्रताप सिंह (17) पुत्र विवेक सिंह, छोटू सिंह (17) पुत्र सुशील सिंह, प्रभु देव (14) पुत्र विवेक सिंह, राजवीर सिंह (18) ब्रेजा गाड़ी से चंदौली बरात में गए थे। जहां से सभी भोर में बांकी सिकरारा आने के लिए निकले थे। हादसे में ननकऊ, हौसला प्रसाद मिश्र, अनुग्रह प्रताप सिंह, छोटू सिंह और प्रभु देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राजवीर सिंह की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल