न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं..., आरजेडी से तेज प्रताप के निष्कासन पर बोले तेजस्वी यादव

तेज प्रताप निष्कासन, आरजेडी विवाद, लालू यादव फैसला, तेजस्वी यादव बयान, बिहार राजनीति, राजद परिवार विवाद, तेज प्रताप अनुष्का यादव, तेज प्रताप वायरल फोटो, तेजस्वी तेज प्रताप संबंध, लालू यादव बड़ा निर्णय

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 4:46:43

ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं..., आरजेडी से तेज प्रताप के निष्कासन पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार चुनाव से पहले आरजेडी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है और साथ ही परिवार से भी दूर करने का ऐलान किया है। इस पूरे विवाद पर तेज प्रताप के छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि जहां तक मेरी बात है, यह स्थिति न तो अच्छी लगती है और न ही इसे हम सहन कर सकते हैं। हम अपना काम कर रहे हैं और बिहार की जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। हम जनता के दुख-सुख में शामिल होते हैं और उनके मुद्दों को सामने ला रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बड़े भाई तेज प्रताप यादव के राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में फर्क होता है। व्यक्तिगत जीवन के फैसले लेने का अधिकार हर किसी का होता है। नुकसान होगा या लाभ होगा, यह निर्णय वही समझ सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपनी बात स्पष्ट कर दी है। हम ऐसी बातों को पसंद नहीं करते हैं और न ही इसे सहन कर सकते हैं। तेज प्रताप अपने निजी जीवन में जो भी निर्णय लेंगे, वह उनकी मर्जी है। हमें भी मीडिया से ही पूरी जानकारी मिली है।

इसके पहले, आरजेडी चीफ लालू यादव ने एक ट्वीट के माध्यम से तेज प्रताप यादव के पार्टी से निष्कासन की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करती है। बड़े पुत्र की गतिविधियां, उनका लोक आचरण और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं हैं। इन परिस्थितियों के चलते, मैं उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से अलग करता हूं। अब उनकी पार्टी और परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी। इसलिए उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

यह भी बताया गया कि शनिवार को तेज प्रताप यादव की एक लड़की अनुष्का यादव के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि उनके बीच 12 वर्षों से संबंध हैं। हालांकि तेज प्रताप ने बाद में कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और यह सब साजिश है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप