न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषिकेश : गंगा में नहाने गए दो युवतियां व एक युवक डूबे, मुंबई से उत्तराखंड आए थे घूमने

सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती कमल मोहन भंडारी तथा चौकी प्रभारी तपोवन अनिल भट्ट, जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 8:11:04

ऋषिकेश : गंगा में नहाने गए दो युवतियां व एक युवक डूबे, मुंबई से उत्तराखंड आए थे घूमने

ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में बुधवार को गंगा में नहाने गए दो युवतियां व एक युवक गंगा में डूब गए। तीनों पर्यटक मुंबई के रहने वाले हैं, जो अपने दो अन्य साथियों के साथ यहां एक होटल में ठहरे थे। बुधवार सायं लक्ष्मणझूला निवासी धर्म सिंह ने मुनिकीरेती पुलिस को सूचना दी कि गंगा बीच होटल, लक्ष्मणझूला रोड तपोवन के पास तीन पर्यटक गंगा में नहाते समय डूब गए हैं। जिसमें दो युवतियां व एक युवक शामिल है।

सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती कमल मोहन भंडारी तथा चौकी प्रभारी तपोवन अनिल भट्ट, जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर मौजूद पर्यटकों के साथी करण मिश्रा और निशा गोस्वामी ने बताया कि हम पांच लोग एक अगस्त को उत्तराखंड घूमने आए थे। वह सभी तपोवन मुनिकीरेती के गंगा व्यू कॉटेज तपोवन में ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि आज वह सभी मित्र गंगा किनारे घूमने व नहाने के लिए आ गए।

उन्होंने बताया कि उनके साथी मेलरॉय डांटे, अपूर्वा केलकर और मधुश्री खुरसांगे नदी के किनारे से कुछ आगे की ओर डुबकी लगाने चले गए। तभी अचानक उसमें से एक अपूर्वा का पैर फिसल गया और वह गंगा में बहने लगी।

उन्होंने बताया कि अपूर्वा को बचाने के प्रयास में मेलरॉय डांटे व मधुश्री खुरसांगे भी तेज बहाव में बहकर आंखों से ओझल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि एसडीआरएफ, जल पुलिस, फ्लड कंपनी व स्थानीय पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

ये लोग डूबे

- मेलरॉय डांटे (21 वर्ष) पुत्र रोबट डांटे निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई- 66
- अपूर्वा केलकर (21 वर्ष) पुत्री हेमंत केलकर निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66
- मधुश्री खुरसांगे (21 वर्ष) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे निवासी 703 बुरुनाली बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?