न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषि सुनक ने किया गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त, पुलिस पर लगाया था फिलिस्तीन समर्थक होने का आरोप

एपी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कैबिनेट फेरबदल में सुएला को पद से बर्खास्त कर दिया है। सुएला ने अपने लेख में लंदन पुलिस पर आरोप लगाया था पुलिस फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत उदार रवैया अपना रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 4:40:58

ऋषि सुनक ने किया गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त, पुलिस पर लगाया था फिलिस्तीन समर्थक होने का आरोप

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन को पद से बर्खास्त कर दिया है। भारतीय मूल की सुएला के एक लेख को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था जिसमें उन्होंने लंदन की पुलिस पर फिलिस्तीन समर्थक होने का आरोप लगाया था।

एपी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कैबिनेट फेरबदल में सुएला को पद से बर्खास्त कर दिया है। सुएला ने अपने लेख में लंदन पुलिस पर आरोप लगाया था पुलिस फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत उदार रवैया अपना रही है।

पिछले हफ्ते शनिवार को लंदन में फिलिस्तीन के समर्थन में एक प्रदर्शन आयोजित किया था जिसमें पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनों को रोका, उसे लेकर सुएला नाराज थीं। उन्होंने अपने एक लेख में लंदन पुलिस के फिलिस्तीन समर्थक विरोध-प्रदर्शन को दबाने के तरीकों पर हमला करते हुए ऋषि सुनक पर निशाना साधा था।

आलोचकों का कहना है कि उनके लेख के कारण दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारी लंदन की सड़कों पर उतरने के लिए प्रोत्साहित हुए। विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख सुनक पर दबाव बढ़ता जा रहा था कि वो सुएला पर कार्रवाई करें और इसी बीच कैबिनेट फेरबदल में सुएला को बर्खास्त करने की खबर सामने आई है।

विवादों में रही हैं सुएला

हाल ही में सुएला के एक और बयान से हंगामा खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन के शहरों में फुटपाथ पर रहने वाले लोग अपनी मर्जी से वहां रहते हैं और ये उनकी लाइफस्टाइल च्वॉइस है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपनी एक पोस्ट में कहा था, ब्रिटेन के लोग दयालु हैं। हम हमेशा उन लोगों का साथ देंगे जो सचमुच बेघर हैं, लेकिन हम अपनी सड़कों पर तंबुओं की कतारों से लोगों को कब्जा नहीं करने देंगे, जिनमें से कई लोग विदेश से आए हैं। ये लोग अपनी लाइफस्टाइल च्वॉइस के रूप में सड़कों पर रहते हैं।

ब्रिटेन की गृह मंत्री का कहना था कि सरकार ब्रिटेन के शहरों को सैन फ्रांसिस्कों और लॉस एंजिल्स जैसा नहीं बनने दे सकती है। ब्रेवरमैन ने कहा था कि इन दोनों अमेरिकी शहरों में बेघर लोग सड़क के फुटपाथ पर रहते हैं और वहां अपराध की दर सबसे ज्यादा है। जब तक हम इसे रोकने के लिए कदम नहीं उठाते, ब्रिटेन के शहर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स जैसे शहर बन जाएंगे, जहां कमजोर नीतियों के कारण अपराध, नशीली दवाओं के सेवन और गंदगी में बढ़ोतरी हुई है।

सोशल मीडिया पर ब्रेवरमैन की इस टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ था। ब्रिटेन के विपक्ष ने इसकी कड़ी निंदा की थी और उनकी ही कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने उनके बयान से दूरी बना ली थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह अपनी कैबिनेट सहयोगी की टिप्पणी को आपत्तिजनक मानेंगे, तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।

ब्रेवरमैन ने इस साल की शुरुआत में भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन में शरण चाहने वाले लोगों को रवांडा भेज दिया जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग