न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR Vs DC : दिल्ली को मिली हार का कारण बनी कप्तान ऋषभ पंत की ये तीन गलतियां

ऋषभ की गलतियों की वजह से हाथ की पकड़ में आया मैच फिसल गया और हार का स्वाद चखना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 1:16:03

RR Vs DC : दिल्ली को मिली हार का कारण बनी कप्तान ऋषभ पंत की ये तीन गलतियां

गुरुवार को हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा जहां आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मोरिस ने अपना कमाल दिखाया और राजस्थान को जीत दिलाई। लेकिन इस मैच में कई गलतियां दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने भी की जो कि हार का कारण बनी। जी हां, ऋषभ की गलतियों की वजह से हाथ की पकड़ में आया मैच फिसल गया और हार का स्वाद चखना पड़ा। तो आइये जानते हैं इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत की कौनसी गलतियां रही।

पहली गलती : सिंगल के गलत कॉल से खुद रन आउट हुए

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम तीन विकेट पर 36 रन बनाकर गहरे संकट में थी। खुद पंत ने अर्धशतक जमाकर टीम को संभाला। लेकिन, जब वे 51 रन बनाकर खेल रहे थे तब रियान पराग के ओवर में सिंगल का गलत कॉल कर दिया। पराग ने उन्हें डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट कर दिया। उस समय 12.4 ओवर ही हुए थे। पंत अगर कुछ देर और क्रीज पर टिकते तोे दिल्ली के टोटल में 20-25 रन का और इजाफा होना तय था।

दूसरी गलती : मॉरिस को रन आउट करने से चूकना

ऋषभ पंत से दूसरी बड़ी गलती बतौर विकेटकीपर हुई। राजस्थान की पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर पंत के पास मॉरिस को रन आउट करने का मौका था। लेकिन, पंत जल्दबाजी कर बैठे और बॉल को ठीक से पकड़ नहीं पाए। उन्हें स्टंप्स जरूर उखाड़े, लेकिन उस वक्त बॉल उनके ग्लव्स में नहीं, बल्कि ग्राउंड पर जा गिरी थी। इसके बाद मॉरिस ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 4 छक्के की मदद से 36 रन बना डाले और राजस्थान की जीत का खाता खोल दिया।

तीसरी गलती : अश्विन को चौथा ओवर नहीं दिया

पंत से मैच में सबसे बड़ी गलती गेंदबाजों के ओवर काउंट करने में हुई। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने 3 ओवर मेें सिर्फ 14 रन दिए थे। वे दिल्ली की ओर से सबसे किफायती गेंदबाज थे। इसके बावजूद पंत ने उन्हें चौथा ओवर नहीं दिया। अन्य सभी गेंदबाज बाद में महंगे साबित हुए। मैच के बाद कोच रिकी पोंटिंग ने भी स्वीकार किया कि अश्विन को पूरे चार ओवर न देना बड़ी भूल साबित हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब