न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दरिंदगी की हद पार! बकरे की तरह काटा दोस्त का गला, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा; गिरफ्तार

रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में एक खौ़फनाक हत्या की वारदात सामने आई, जहां दोस्त ने पैसे के विवाद को लेकर अपने ही दोस्त का गला छूरी से रेतकर हत्या कर दी। आरोपी वीडियो बनाकर मृतक के परिवार को भेज रहे थे, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 12:12:30

दरिंदगी की हद पार! बकरे की तरह काटा दोस्त का गला, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा; गिरफ्तार

बीते दिनों रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में एक खौ़फनाक हत्या की वारदात सामने आई, जिसमें एक युवक को उसके ही दोस्तों ने बेरहमी से छूरी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस हत्या में शामिल आरोपियों को पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त एसपी विवेक लाल ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि, "मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे। मृतक और आरोपियों के बीच कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। तीनों आरोपियों ने मृतक को जंगल में बुलाया, जहां उसे शराब पिलाई और फिर डंडे और छूरी से हमला किया। इसके बाद छूरी से कई बार वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।"

मृतक और आरोपियों के बीच था पैसों का विवाद

अतिरिक्त एसपी विवेक लाल के अनुसार, गढ़ थाना क्षेत्र के पिपरहा गांव के निवासी मृतक अभिषेक त्रिपाठी और मुख्य आरोपी रजनीश मिश्रा, आदर्श मिश्रा और शिवराज केवट के बीच पहले से दोस्ती थी। अभिषेक पढ़ा-लिखा था, जबकि तीनों आरोपी शिक्षा में कमजोर थे और ठीक से अपना नाम भी नहीं लिख पाते थे। यह सभी दोस्त आवारा मवेशियों का व्यापार करते थे, उन्हें पकड़कर रीवा से शहडोल ले जाते थे और फिर बेचते थे। हाल ही में अभिषेक ने मवेशियों के व्यापार से प्राप्त पैसे का हिसाब रखा था, जो बाद में विवाद का कारण बना।

लेन-देन को लेकर हुआ विवाद और रची गई हत्या की साजिश

अभिषेक और आरोपियों के बीच पैसे की बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया था, जिससे उनके बीच रंजिश पैदा हो गई। इस रंजिश के कारण तीनों आरोपियों ने मिलकर अभिषेक को जान से मारने की साजिश रची। बुधवार दोपहर को वे उसे जंगल में ले गए, जहां शराब पार्टी के दौरान अभिषेक पर डंडों और छूरी से हमला किया। छूरी से कई बार हमला करने के बाद अभिषेक की मौत हो गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद मुख्य आरोपी रजनीश मिश्रा ने बर्बरता से उसके गले को रेत दिया।

हत्या का लाइव वीडियो बनाकर परिवार को भेजा

आरोपियों ने हत्या के दौरान इस खौ़फनाक वारदात का वीडियो बनाया और मृतक अभिषेक के परिवार के मोबाइल पर भेज दिया। यह वीडियो देखकर परिवार के लोग दंग रह गए और तुरंत थाने पहुंचे। वीडियो दिखाने पर पुलिस भी सन्न रह गई। गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडे पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ समय बाद हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखने वाले लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?