न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब भाजपा में बगावत तेज, 8 नेताओं ने छोड़ा दामन, जोर पकड़ने लगी है अमरिंदर सिंह की चर्चा

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में अपनी जमीन मजबूत करने के इरादे से भाजपा ने एक बड़ा दांव खेला था। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 2:46:47

पंजाब भाजपा में बगावत तेज, 8 नेताओं ने छोड़ा दामन, जोर पकड़ने लगी है अमरिंदर सिंह की चर्चा

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में अपनी जमीन मजबूत करने के इरादे से भाजपा ने एक बड़ा दांव खेला था। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। हालांकि, भाजपा का यह दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। पार्टी में उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। एक दिन पहले एक साथ आठ नेताओं के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने से इस बात को बल मिल रहा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी से आठ वरिष्ठ नेताओं का जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के दामन थामने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़, पूर्व विधायक राज कुमार वेरका, मोहिंदर रिणवा, हंस राज जोशन, जीत मोहिंदर सिद्धू , कमलजीत ढिल्लों, अमरीक सिंह ढिल्लों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन नेताओं ने पार्टी से जाते हुए पार्टी में भेदभाव और जात-पात का आरोप लगाया है।

जाखड़ को अध्यक्ष बनाने के बाद से ही शुरू हुई बगावत

सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बनाने के बाद से पार्टी में बगावत नजर आई। भाजपा के पूर्व विधायक अरुण नारंग ने नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी छोड़ दी थी।उन्होंने कहा कि अनुभवी लोगों को दरकिनार कर जाखड़ को क्यों पार्टी की कमान दी गई। पंजाब भाजपा ने कुछ दिन पहले पंजाब में नई कार्यकारिणी गठित की थी। इसका भी विरोध हुआ। वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस नई कार्यकारिणी में कुछ पार्टी नेताओं को छोड़कर कांग्रेस से आए लोगों को शामिल किया गया है, जो बाहर से आ रहे वो भाजपा की सीट पर कब्जा कर रहे हैं।

आसान नहीं जाखड़ की राह

कांग्रेस से आकर भाजपा की कमान संभालने वाले जाखड़ के लिए पहले ही बहुत चुनौती थी और अब आठ नेताओं के पार्टी छोड़ने से ये और बढ़ गई है। 2024 की चुनौतियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नेताओं को भी तवज्जो देनी होगी क्योंकि ग्रामीण और खास तौर से मालवा बेल्ट पर फोकस करना आवश्यक है। मालवा पंजाब का सबसे बड़ा राजनीतिक क्षेत्र है। यहां पर 67 विधानसभा क्षेत्र हैं।

पंजाब में जितने भी सीएम बने हैं, अधिकतर मालवा से ही रहे हैं। दो बार कैप्टन अमरिंदर सिंह, पांच बार प्रकाश सिंह बादल, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, हरचरण सिंह बराड़, चरणजीत सिंह चन्नी मालवा से लड़ते आए हैं। लिहाजा सत्ता की चाबी मालवा के हाथ है। जाखड़ मालवा से हैं। भाजपा ने जाखड़ को प्रधान बनाकर पंजाब में मालवा में अपना परचम लहराने की योजना बनाई थी लेकिन अब ये इतना आसान नहीं लग रहा और निश्चित रूप से भाजपा को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी।

अमरिंदर भी करेंगे घर वापसी?

भाजपा छोड़कर जाने वाले ये 8 नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खेमे के बताए जा रहे हैं तो क्या अब कैप्टन अमरिंदर भी घर वापसी करने वाले हैं। राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चाएं होने लगी हैं। पिछले महीने कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद अटकलें लगने लगी थी कि कैप्टन फिर से कांग्रेस में वापसी करने वाले हैं लेकिन इन सभी राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए कैप्टन ने कहा था कि उन्होंने हमेशा के लिए मन बना लिया है वो भाजपा में ही रहने वाले हैं। वो भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें