न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी, कश्मीर में बारिश, हिमपात होने के आसार, इन राज्यों में भी हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश का मौसम बदलने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 11:28:30

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी, कश्मीर में बारिश, हिमपात होने के आसार, इन राज्यों में भी हो सकती है भारी बारिश

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों से मॉनसून की वापसी हो चुकी है। अब लोगों को ठंड का इंतजार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश का मौसम बदलने वाला है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होने वाली है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है। इसके कारण लोगों को जल्द ही ठंड का एहसास हो सकता है। आईएमडी ने बताया है कि देश के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्र में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी तारीख भी बता दी है।

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। लोगों को ठंडे मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सोमवार से भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद हिमालय से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में 17 अक्टूबर से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।

14 अक्टूबर को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है और 15 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। गोवा, कोंकण और गोवा, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश संभव है। बार-बार आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का मौसम धीरे-धीरे बढ़ रहा है और वीकएंड के दौरान इसका हल्का असर देखा गया।

एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 14 अक्टूबर की शाम तक पहाड़ियों के करीब पहुंचने की उम्मीद है। यह सिस्टम लंबे समय तक रहेगा और 17-18 अक्टूबर तक उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। जहां उत्तर भारत की पहाड़ियों में कुछ बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी, वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी 14 से 18 अक्टूबर के बीच कुछ मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। बारिश 14 अक्टूबर से शुरू होगी और पंजाब और हरियाणा की तलहटी में देखी जाएगी।

कश्मीर में बारिश, हिमपात होने के आसार

जम्मू-कश्मीर में अगले चार दिनों के दौरान ऊंची चोटियों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है।आईएमडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राजधानी श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान ऊंची चोटियों में हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है। शनिवार से अगले चार दिनों के दौरान व्यापक रूप से रूक रूक कर बारिश या फिर हिमपात हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है, ऊंची चोटियों पर हिमपात होने का 75 प्रतिशत अनुमान है।

मौसम के उतार-चढ़ाव से पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। फिलहाल मौसम मुख्यतः साफ है। विभाग के मुताबिक, आज शाम तक बादल छाये सकते हैं और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर रात में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मौसम खराब होने के कारण जोजिला दर्रा, मुगल रोड, सिंथन टॉप, सदनाटॉप और कश्मीर घाटी के अन्य ऊंचे इलाकों जैसे संवेदनशील स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के अधिकांश हिस्सों समेत झारखंड पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी एवं पूर्वी गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों से वापस चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। साथ ही कहा है कि अगले सात दिनों के दौरान तेलंगाना में शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी