न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : जिस कामवाली को बेटी की तरह पाला, उसी ने जायदाद हथियाने के लिए किया सेवानिवृत्त मेजर का कत्ल

पंजाब के पटियाला में भरोसे का कत्ल करने वाली घटना सामने आई जहां 75 वर्षीय सेना के सेवानिवृत्त मेजर की हत्या जायदाद हथियाने के लिए उसी काम वाली ने कर दी जिसे बेटी की तरह पाला था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 7:54:15

पंजाब : जिस कामवाली को बेटी की तरह पाला, उसी ने जायदाद हथियाने के लिए किया सेवानिवृत्त मेजर का कत्ल

पंजाब के पटियाला में भरोसे का कत्ल करने वाली घटना सामने आई जहां 75 वर्षीय सेना के सेवानिवृत्त मेजर की हत्या जायदाद हथियाने के लिए उसी काम वाली ने कर दी जिसे बेटी की तरह पाला था। इसमें उसकी मदद उसके चार साथियों ने भी की जिनका पुलिस ने नामजद कर लिया है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हत्या का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने मेजर के घर से चीखने की आवाज आई और उसके बाद कुछ लोग घर से बाहर निकले। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंच लोगों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। दीवारों पर खून के धब्बे थे, जबकि बाकी जगह से खून साफ कर दिया गया था। हालांकि घर से कोई सामान गायब नहीं था लेकिन मेजर लापता थे। जिससे पुलिस को शक हुआ कि मेजर के साथ कुछ गलत हो गया है। पुलिस का दावा है कि लाश को खुर्द-बुर्द करने के लिए आरोपियों ने उसे राजपुरा रोड स्थित भाखड़ा नहर में फेंक दिया है।

इसके आधार पर जब जांच की तो सामने आया कि मेजर की पत्नी व बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि बेटी शादी के बाद कनाडा में रहती है। अकेला होने के कारण मेजर पिछले कई वर्षों से घर में काम करने वाली महिला प्रिया की बेटी सिमरन को अपनी बेटी मान उसका सारा खर्च उठाते थे। कुछ समय पहले सिमरन मोहाली जाकर एक पीजी में रहने लगी थी। पुलिस के मुताबिक सिमरन ने एक अन्य युवती कमल (23) निवासी गांव कंडाला और दो युवकों सतनाम सिंह निवासी बलहेड़ी घन्नौर व यशमनदीप सिंह निवासी मुक्तसर के साथ मिलकर मेजर की जायदाद हथियाने के लिए कत्ल की साजिश रची।

साजिश के तहत सभी रात को मेजर के घर पहुंचे और वहां उसका कत्ल करने बाद लाश को मेजर की ही कार में डालकर ले गए। फिलहाल सभी फरार है। पुलिस ने थापर कॉलेज की एक दर्जा चार महिला कर्मचारी अमनदीप कौर के बयान पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अमनदीप कौर की मेजर से जान-पहचान थी। वारदात से कुछ दिन पहले ही वह मेजर के साथ मोहाली में सिमरन को मिलने गई थी और वहां सिमरन ने उन्हें उसके आरोपी दोस्तों से भी मिलवाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल