न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: राज्यपाल को सौंपा पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा, संजय भाटिया बनाए जा सकते हैं मुख्यमंत्री

हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा पत्र हरियाणा के राज्यपाल को सौंप दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Mar 2024 1:37:01

हरियाणा: राज्यपाल को सौंपा पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा, संजय भाटिया बनाए जा सकते हैं मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार दिखाई देने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा पत्र हरियाणा के राज्यपाल को सौंप दिया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि नई सरकार में संजय भाटिया को मुख्यमंत्री और नायब सैनी को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

खबर है कि सीटों के बंटवारे पर दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी और भाजपा के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। जेजेपी ने दो सीट मांगी है, जिन्हें देने के लिए भाजपा तैयार नहीं है। दुष्यंत चौटाला आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करेंगे अगर उसके बाद भी सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी तो गठबंधन टूट सकता है। जिसके बाद हरियाणा में नए सिरे से सरकार का गठन किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सीट-बंटवारे के समझौते पर पहुंचने में विफलता के बाद भाजपा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के बीच संबंध खराब हो गए थे। 2019 के चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और जेजेपी के बीच संबंधों में तनाव के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों ने कहा कि जेजेपी दो सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है। हालांकि, बीजेपी जेजेपी को सीटें देने के पक्ष में नहीं है क्योंकि वह हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

कहा जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भाजपा-जेजेपी गठबंधन के भविष्य को लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के बाद भाजपा और जेजेपी ने चुनाव बाद गठबंधन बनाया। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?