न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देहरादून : 12 साल की बच्ची से स्कूल संचालक ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आवासीय स्कूल संचालक को गिरफ्तार किया हैं जिसपर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आरोपी बिंजौला इस स्कूल का संचालक और वार्डन भी बताया जा रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 2:13:04

देहरादून : 12 साल की बच्ची से स्कूल संचालक ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

देहरादून में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं जहां बच्ची से स्कूल संचालक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आवासीय स्कूल संचालक को गिरफ्तार किया हैं जिसपर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आरोपी बिंजौला इस स्कूल का संचालक और वार्डन भी बताया जा रहा है। यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है। बीते कई सालों से यह स्कूल संचालित हो रहा है। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ आवासीय स्कूल का संचालन करता है। स्कूल में कुल आठ बच्चे पढ़ते हैं। एसपी सिटी के अनुसार रविवार को एक महिला थाने पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी भी इस स्कूल में पढ़ती है। आरोप लगाया कि स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में तत्काल पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे बच्चों के साथ भी तो गलत काम नहीं हुआ इसकी भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसके साथ यहां पर एक महिला भी रहती है। ऐसे में उसकी कहां तक संलिप्तता है इसकी जांच भी की जा रही है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मामले से संबंधित अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मसलन मेडिकल व अन्य जरूरी कार्रवाई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?