न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा के सत्ता में आते ही बंद होगा मुसलमानों का आरक्षण, मुफ्त में कराएंगे रामलला के दर्शन: शाह

तेलंगाना के वारंगल में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद मुसलमानों का आरक्षण बंद कर दिया जाएगा और यहाँ के प्रत्येक व्यक्ति को बारी-बारी से अयोध्या में रामलला के दर्शन मुफ्त में करवाए जाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 9:26:57

भाजपा के सत्ता में आते ही बंद होगा मुसलमानों का आरक्षण, मुफ्त में कराएंगे रामलला के दर्शन: शाह

वारंगल (तेलंगाना)। तेलंगाना के वारंगल में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद मुसलमानों का आरक्षण बंद कर दिया जाएगा और यहाँ के प्रत्येक व्यक्ति को बारी-बारी से अयोध्या में रामलला के दर्शन मुफ्त में करवाए जाएंगे।

अमित शाह ने कहा कि आने वाले तेलंगाना विधानसभा में आपका एक वोट तेलंगाना और भारत का भविष्य तय करने वाला है। शाह ने इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना को केसीआर ने भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया है। यह बीआरएस नहीं है, बीआरएस का नाम है- ‘भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी समिति’। केसीआर ने राज्य में कई घोटाले किए और इस घोटाले से आने वाले पैसे से केसीआर ने तेलंगाना में शराब की गंगा बहा दी।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के वारंगल में कहा कि ओवैसी के दबाव में आकर केसीआर ने ओबीसी, एससी और एसटी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को आरक्षण देने का काम किया गया। आप हमारी सरकार बनाइए हम मुसलमानों का आरक्षण बंद कराकर ओबीसी, एससी और एसटी को आरक्षण देंगे। शाह ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा सरकार बनने पर तेलंगाना भाजपा सरकार बारी-बारी से सभी को अयोध्या में मुफ्त में रामलला के दर्शन कराएगी।

शाह ने कहा कि केसीआर की सरकार ने तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी। तेलंगाना विमोचन दिन, जो हर तेलंगाना वालों के लिए अपने प्राणों से भी अधिक प्रिय है, क्योंकि सरदार पटेल के कारण तेलंगाना निजाम के क्रूर शासन से आजाद हुआ, लेकिन तेलंगाना विमोचन दिन मनाना केसीआर ने खत्म कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केसीआर ने ओवैसी के दबाव में आकर पिछड़ा वर्ग, ओबीसी और एसटी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को आरक्षण देने का काम किया है। आप हमारी सरकार बना दो हम मुस्लिम आरक्षण बंद कराकर पिछड़े वर्ग को आरक्षण देंगे। शाह ने कहा कि बीआरएस का चुनाव चिह्न कार है, लेकिन इस कार स्टेयरिंग ओवैसी के हाथ में है। केसीआर ने बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय किया है। पेपर लीक मामलों के बाद कई युवाओं ने आत्महत्या की है। शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बना दो, हम ढाई लाख युवाओं को नौकरी देंगे। शाह ने कहा कि मोदी जी ने नौ साल में तेलंगाना के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि मैं राहुल बाबा एंड कंपनी को कहना चाहता हूं कि 10 साल तक आपकी सरकार थी, आपकी सरकार ने संयुक्त तेलंगाना (तेलंगाना और आंध्र प्रदेश) को सिर्फ दो लाख करोड़ रुपये दिया और मोदी सरकार ने सिर्फ तेलंगाना को 2 लाख करोड़ रुपये दिए, जबकि आंध्र प्रदेश को अलग दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत