Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गणतंत्र दिवस समारोह: संसद सुरक्षा चूक से लिया सबक, लोगों के जूतों और जैकेट की भी होगी जाँच

देश शुक्रवार 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में परेड को लेकर खास तैयारी की गई है। वहीं, संसद बवाल कांड से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की किलेबंदी पूरी कर ली है। इस बार तलाशी से लेकर सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाएगी। कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए कुल तीन लेयर की सुरक्षा से गुजरना होगा। खासतौर पर जूतों और जैकेट पर नजर रखी जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 6:57:58

गणतंत्र दिवस समारोह: संसद सुरक्षा चूक से लिया सबक, लोगों के जूतों और जैकेट की भी होगी जाँच

नई दिल्ली। देश शुक्रवार 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में परेड को लेकर खास तैयारी की गई है। वहीं, संसद बवाल कांड से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की किलेबंदी पूरी कर ली है। इस बार तलाशी से लेकर सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाएगी। कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए कुल तीन लेयर की सुरक्षा से गुजरना होगा। खासतौर पर जूतों और जैकेट पर नजर रखी जाएगी।

पिछले साल शीतकालीन सत्र के दौरान संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना से सबक लेते हुए इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं। बीते साल की तुलना में इस बार सुरक्षा के चक्र को भी बढ़ाया गया है। संसद सुरक्षा चूक की घटना से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड को देखने आए लोगों के जूतों और जैकेट की भी जांच करेगी। कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए कुल तीन लेयर की सुरक्षा से गुजरना होगा। इस बार तलाशी से लेकर सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। अगर कहीं पर कोई चिड़िया भी दिखती है या आदमी दिखता है या कोई बैग मिलता है या संदिग्ध गाड़ी घूमती है तो पुलिस की उन सब पर नजर रहेगी।

जैकेट-जूतों की होगी जांच

दिल्ली पुलिस ने इस बार कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड को देखने आए लोगों के जूतों की भी जांच करेगी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी गई है कि वो लोगों पर पूरी तरह नजर बनाए रखें। परेड सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आने वालों की जैकेट और जूतों पर विशेष ध्यान रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोल वाले जूते पहन कर ना आएं। लोग पहनकर जूता आते हैं तो चेकिंग के लिए खास व्यवस्था की गई है।

जगह-जगह कमांडो दस्ता तैनात

गणतंत्र दिवस के लिए राजधानी में जगह-जगह कमांडो दस्ता तैनात है। दर्जन भर से ज्यादा स्थानों पर दिल्ली पुलिस के कमांडो दस्ते से लैस विशेष पराक्रम वाहनों के जरिए सुरक्षा की कमान संभाल रखी है। एयरपोर्ट, रेलवे-मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर भी संदिग्धों की निगरानी की जा रही है। समारोह स्थल से 5 किमी के दायरे को हाई रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए है। संदिग्धों के प्रत्येक मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी।
इस बार 6 लेयर की सुरक्षा


नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार मेहला ने कहा कि 26 जनवरी के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बीते सालों के मुकाबला इस बार सुरक्षा बढ़ाई गई है। इस बार 6 लेयर की सुरक्षा है, जिसमें से तीन लेयर फिजिकल हैं। बाकी अन्य ह्यूमन फोर्सज की प्रजेंस के साथ है। इसमें पूरी टेक्नोलॉजी तैनात रहेगी।
इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

जमीन से लेकर आसमान तक और नदी में भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एसपीजी, एनआईए आदि लगातार इलाके में निगरानी रख रही है। एरियल अटैक के खतरे को देखते हुए दिल्ली के आसमान में ड्रोन, ग्लाईडर, बैटरी से चलने वाले एयरक्राफ्ट व पैरा जंपिंग उड़ान, हॉट एयर बलून जैसी हवा में उड़ने वाली सभी चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गए है।
सिक्के लेकर भी नहीं आ सकेंगे मेहमान
खासतौर से जिनके शॉल थोड़े मोटे होंगे, उन पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी गई है कि वो लोगों पर पूरी तरह नजर बनाए रखें। खासतौर से जैकेट और जूतों पर ध्यान दें। पुलिस ने पहले ही लोगों से उन समान को लाने से मना किया है, जिसे फेंका जा सके। इसमें सिक्के भी शामिल हैं।
हर मूवमेंट पर रखी जाएगी नजर
सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। परेड में आईं झांकियों से लेकर परिसर के कोने-कोने पर नजर रखने की तैयारी है। समारोह स्थल से 5 किमी के दायरे को हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से लैस किया गया है। संदिग्धों के प्रत्येक मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी।

वीआईपी को बगल में मिलेगी पार्किंग
वहीं, दिल्ली यातायात पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर पार्किंग की खास तैयारी की है। वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनेताओं समेत वीआईपी लोगों को उनके बैठने की जगह के पास पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। यानी मेहमानों को जहां सीट अलॉट की गई है, उनकी कार उस पार्किंग के पास तक जा सकेगी। मेहमानों की कारों को पार्किंग तक जाने के लिए लेबल भी दिए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वीआईपी पार्किंग में हमेशा जरूरत से कम जगह होती है। इस बार हमने वीआईपी लोगों के लिए बैठने की जगह के पास पार्किंग की सुविधा प्रदान की है। उनका वाहन पास की पार्किंग में जा सकता है। आगंतुकों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था के संबंध में एक एडवाइजरी भी जारी की है।




पार्किंग को लेकर खास तैयारी
विज्ञान भवन के पीछे पार्किंग स्थल 3 और 4 की क्षमता 300 वाहनों की है। एक बार जब इन जगहों पर पार्किंग फुल हो जाती है तो मेहमानों को सिर्फ विज्ञान भवन के पास मौलाना आजाद रोड पर पार्किंग करना होगा और उनके वाहनों को पार्किंग स्थल 1 और 2 (निर्माण भवन और उद्योग भवन के पीछे), 2 ए (निर्माण भवन और उद्योग भवन के अंदर), 5 (जबता मस्जिद के पीछे), 6 (कोटा हाउस जाम नगर हाउस और जेलसैमर हाउस), 7 (वाणिज्य भवन) में समायोजित किया जाएगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग स्थल पर गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक वाहन पार्किंग की अनुमति नहीं है।
गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर आम जनता से कहा गया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पार्किंग स्थल पर गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार अपराह्न 12 बजे तक वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं है। पुलिस ने कहा, सभी को सार्वजनिक परिवहन वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। यात्रियों के लिए पिक-अप और ड्रॉप वाहन रेलवे स्टेशनों के बाहर उपलब्ध होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका