न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में तपती गर्मी से मिलेगी राहत! IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश?

दिल्ली में गर्मी से राहत की उम्मीद, IMD के मुताबिक अगले चार दिन बारिश और तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है। जानें पूरा पूर्वानुमान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 11:46:46

दिल्ली में तपती गर्मी से मिलेगी राहत! IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश?

दिल्ली में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार शाम चली तेज हवाओं के बाद थोड़ी राहत महसूस हुई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों को गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि गुरुवार से अगले चार दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहने, बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की स्थिति बनी रह सकती है। IMD के साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार से रविवार तक दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान घटकर करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गुरुवार, 1 मई 2025 को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

धूल भरी आंधी और तेज हवाओं की संभावना


मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने और सतह पर तेज हवाएं बहने की संभावना भी बनी हुई है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। बुधवार, 30 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य औसत से 0.9 डिग्री कम है, जबकि आसमान में बादल छाए रहे।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक रहा। इस दिन सापेक्षिक आर्द्रता 58 प्रतिशत से गिरकर 39 प्रतिशत के बीच रही।

दिल्ली में प्रदूषण स्तर में सुधार

गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण से भी राजधानीवासियों को कुछ राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार शाम को चलने वाली हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, यदि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 0 से 50 के बीच होता है तो इसे 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका