न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्लीवासियों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए रेखा सरकार ने शुरू की नई जलदूत योजना, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?

दिल्ली सरकार की जलदूत योजना से गर्मी में शहर के प्रमुख बस स्टैंडों पर साफ और ठंडा पानी मिलेगा। जलदूत स्वयंसेवक जरूरतमंदों को पानी वितरित करेंगे, जिससे दिल्लीवासियों को हीट स्ट्रोक से बचाव होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 3:55:27

दिल्लीवासियों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए रेखा सरकार ने शुरू की नई जलदूत योजना, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?

देश की राजधानी दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। हालांकि बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश से कुछ राहत मिली है, लेकिन दोपहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने एक नई पहल के तहत जलदूत योजना की शुरुआत की है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने इस योजना की घोषणा करते हुए बताया कि इसके तहत शहर के प्रमुख बस स्टैंडों पर साफ और ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जलदूत स्वयंसेवकों को भी तैनात किया जाएगा, जो जरूरतमंदों को पानी वितरित करने का काम करेंगे।

मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि जलदूत योजना दिल्ली सरकार की हीट स्ट्रोक रोकथाम रणनीति का अहम हिस्सा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि इस गर्मी में दिल्ली के किसी भी हिस्से में साफ और ठंडे पानी की कमी न हो। योजना के तहत शहर के व्यस्ततम बस स्टैंडों पर जलदूत स्वयंसेवकों की सहायता से पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल दिल्ली परिवहन विभाग के सहयोग से लागू की गई है ताकि जरूरतमंद आसानी से पानी प्राप्त कर सकें।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में शहर में बारह सक्रिय आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं, जो भीड़ को संभालने और जल वितरण को सुचारू बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन आश्रय स्थलों पर रस्सियों और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के साथ 100 से अधिक समर्पित स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो इस योजना को और व्यापक बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस गर्मी में कोई भी व्यक्ति हीट स्ट्रोक का शिकार न हो और कोई प्यासा न रहे।

इसके अलावा, मंत्री पंकज सिंह ने DTC नेहरू प्लेस टर्मिनल में स्मार्ट कोल्ड RO वाटर डिस्पेंसर के उद्घाटन समारोह में भी भाग लिया, जो इस योजना की सफलता का हिस्सा है। इस योजना के माध्यम से दिल्लीवासियों को गर्मी से बचाने और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब