न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RBI ने लगातार 11वीं बार रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की द्विमासिक समीक्षा बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया। रेपो रेट को लगातार 11वीं बार 6.5% पर स्थिर रखा गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 10:56:33

RBI ने लगातार 11वीं बार रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की द्विमासिक समीक्षा बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया। रेपो रेट को लगातार 11वीं बार 6.5% पर स्थिर रखा गया है। इस फैसले से सस्ते लोन और EMI में कमी की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को निराशा हाथ लगी। अब EMI घटने की उम्मीद फरवरी 2025 तक के लिए टल गई है। MPC के छह सदस्यों में से चार ने रेपो रेट में बदलाव के खिलाफ वोट किया। गौरतलब है कि यह समिति मौद्रिक नीति संबंधी फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई है। इसमें गवर्नर शक्तिकांत दास समेत छह सदस्य शामिल हैं। फरवरी 2023 से ही रेपो दर को स्थिर रखा गया है।

मुद्रास्फीति पर फोकस

आरबीआई का मुख्य उद्देश्य खुदरा मुद्रास्फीति को 2% की घट-बढ़ के साथ 4% पर बनाए रखना है। गवर्नर दास ने संकेत दिया कि जनवरी से मार्च 2025 के बीच मुद्रास्फीति में कमी आ सकती है। हालांकि, मौजूदा हालात में महंगाई के अनुमान को बढ़ाया गया है।

CRR में 0.50% की कटौती

आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) को 4.5% से घटाकर 4% कर दिया है। इस कदम से बैंकिंग सेक्टर में 1.16 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त लिक्विडिटी आएगी, जिससे बैंकों के पास लोन देने के लिए ज्यादा पैसा होगा।

जीडीपी ग्रोथ पर महंगाई का असर

GDP ग्रोथ घटा: महंगाई के दबाव से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती आई है, जिसके चलते चालू वित्त वर्ष (2025) के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2% से घटाकर 6.6% कर दिया गया है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.9% रहने की संभावना जताई गई है।

फेस्टिवल डिमांड और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार

आरबीआई ने फेस्टिव सीजन के दौरान ग्रामीण मांग में सुधार को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत बताया। साथ ही, गवर्नर ने कहा कि भारतीय बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर मजबूत स्थिति में हैं, और लोन की मांग बनी हुई है।

आरबीआई का नया कदम: पॉडकास्ट सेवा

आरबीआई ने जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए पॉडकास्ट सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग मोबाइल के माध्यम से टॉक शो सुन या देख सकेंगे।

मुख्य बातें संक्षेप में:

रेपो रेट: 6.5% पर स्थिर, अगला बदलाव फरवरी 2025 में संभव।
CRR में कटौती: 0.50% कमी से बैंकों के पास लोन देने के लिए अतिरिक्त धन।
GDP अनुमान: 2025 में 6.6% और 2026 की पहली तिमाही में 6.9%।
महंगाई राहत: जनवरी-मार्च 2025 तक कमी की उम्मीद।
पॉडकास्ट सेवा: जनता को जानकारी देने का नया जरिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं