न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रावलपिंडी को समतल कर देना चाहिए, पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद का पाकिस्तान पर तीखा वार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब बातचीत, व्यापार, क्रिकेट या सांस्कृतिक गतिविधियों की कोई गुंजाइश नहीं बची — पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना चाहिए जिसे वह कभी भूल न पाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 6:43:07

रावलपिंडी को समतल कर देना चाहिए, पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद का पाकिस्तान पर तीखा वार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब बातचीत, व्यापार, क्रिकेट या सांस्कृतिक गतिविधियों की कोई गुंजाइश नहीं बची — पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना चाहिए जिसे वह कभी भूल न पाए।

डॉ. शमा मोहम्मद ने एक्स पर लिखा, "रावलपिंडी को समतल कर देना चाहिए! अब न कोई बातचीत, न व्यापार, न क्रिकेट और न ही कोई सांस्कृतिक संबंध — अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए जो इतिहास में दर्ज हो। जय हिंद।" यह बयान पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों की कथित संलिप्तता को लेकर आया है, जिन पर इस हमले को अंजाम देने का संदेह है।

इससे पहले अपने एक अन्य पोस्ट में उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, "कश्मीर में पर्यटकों पर हुआ यह आतंकी हमला बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया। मोदी सरकार को अब ज़मीनी हकीकत बतानी चाहिए, न कि आतंकवाद खत्म होने के खोखले दावे करने चाहिए।"

बता दें कि यह हमला कश्मीर के प्रसिद्ध बैसरान घास के मैदान में हुआ, जहां सैन्य वर्दी पहने आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। चश्मदीदों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में शांत पहलगाम का इलाका युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गया। घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती