न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा ने बुधवार रात अंतिम सांस ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Oct 2024 09:00:49

नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा ने बुधवार रात अंतिम सांस ली। यहां रतन टाटा को कुछ दिन पहले उम्र संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों के चलते भर्ती कराया गया था। बुधवार रात ही उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया। मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रखा जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके साथ ही रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। सभी सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रध्वज को आधा झुका दिया जाएगा। आज होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

उधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्म विभूषण रतन टाटा जी के देहावसान पर एकदिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की जाती है।

PM मोदी ने नोएल टाटा से बात कर जताई संवेदना

रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके भाई नोएल टाटा से बात कर संवेदना व्यक्त की। नोएल टाटा दरअसल रतन टाटा के पिता नवल और उनकी दूसरी पत्नी सिमोन के बेटे हैं।

रतन आप हमेशा मेरे दिल में रहोगे: मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन टाटा ग्रुप के लिए ही नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। यह भारत और भारतीय उद्योग जगत के लिए निराशा से भरा दिन है। निजी स्तर पर रतन टाटा के जाने से हमने एक प्यारा दोस्त खो दिया है। वह दूरदर्शी उद्योगपति थे, जो हमेशा समाज के लिए कुछ बेहतर करने के लिए तैयार रहते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाका, विराट-बुमराह की खास सूची में शामिल होकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाका, विराट-बुमराह की खास सूची में शामिल होकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई