Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीएम धामी के दिए 50 हजार के इनाम को रैट होल माइनर्स ने लौटाया, कहा सन्तुष्ट नहीं हैं

पिछले महीने उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने वाले रैट होल माइनर्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इनाम में दिए गए 50 हजार के चेक को लौटा दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 10:35:18

सीएम धामी के दिए 50 हजार के इनाम को रैट होल माइनर्स ने लौटाया, कहा सन्तुष्ट नहीं हैं

देहरादून। पिछले महीने उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने वाले रैट होल माइनर्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इनाम में दिए गए 50 हजार के चेक को लौटा दिया है। उनकी टीम के सदस्य ने सीएम के इस कदम की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री धामी के इस कदम की प्रशंसा करते हैं, लेकिन जो राशि हमें दी गई है उससे संतुष्ट नहीं हैं।

माइनर्स ने कहा कि सीएम द्वारा दी जाने वाली राशि उनके द्वारा मजदूरों की जान बचाने के लिए उठाए जोखिम के हिसाब से नहीं है। माइनर्स के अधिवक्ता हसन ने इसे निराशाजनक स्थिति बताया है। उन्होंने कहा कि जब मशीनें टनल में फंसे मजदूरों के पास पहुंचने में विफल हो गईं तब हमने अपनी जान जोखिम में डालकर मलबे में मैन्युअली ड्रिलिंग की थी।

चेक लेने से किया इनकार


राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार राशि को रैट होल माइनर्स के 12 सदस्यों ने चेक की 50 हजार की राशि को लेने से इनकार कर दिया। माइनर्स ने मीडिया को बताया कि जिस दिन चेक मिला था उसी दिन हमने सीएम से अपना असंतोष व्यक्त किया था, लेकिन मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया और एक-दो दिनों में घोषणा करने की बात कही। इतने दिन बीत गए, लेकिन कोई घोषणा नहीं हुई। अगर हमसे किया गया वादा पूरा नहीं किया जाता है तो हम चेक सरकार को वापस कर देंगे।
सरकारी नौकरी या घर

पिछले महीने दीवाली की सुबह ही सिलक्यारा टनल के बाहरी हिस्सा के ढह जाने से सुरंग में 41 मजदूर फंस गए थे। माइनर्स ने कहा कि हमने अपने परिजनों की बात नहीं सुनी। हमें मानव जीवन को बचाना था। हमारे द्वारा लिए गए रिस्क को देखते हुए यह चेक बेहद मामूली है। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से हमारा मनोबल गिर गया है। हम सरकार से स्थाई नौकरी या रहने को घर मिलने की इच्छा रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology