न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्वालियर : बड़ी बहन को देखने आया लेकिन छोटी पर फिसली नीयत, दोस्ती कर बढ़ाई नजदीकियां और होटल में लूटी आबरू

बड़ी बहन को देखने आए युवक की नीयत छोटी बहन पर खराब हो गई जिसके बाद युवक ने दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाई और शादी का झांसा देकर होटल में आबरू लूटी और कहीं और शादी कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 5:45:47

ग्वालियर : बड़ी बहन को देखने आया लेकिन छोटी पर फिसली नीयत, दोस्ती कर बढ़ाई नजदीकियां और होटल में लूटी आबरू

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां बड़ी बहन को देखने आए युवक की नीयत छोटी बहन पर खराब हो गई जिसके बाद युवक ने दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाई और शादी का झांसा देकर होटल में आबरू लूटी और कहीं और शादी कर ली। पीड़िता ने बताया कि जब भी मैं शादी का दबाव बनाती तो वह पहले अपने बड़े भाई की शादी होने की बात कहकर टाल जाता था। इसी बीच पीड़ित युवती के पिता का देहांत हो गया। जब पिता की मौत के गम से उभरी तो पता लगा कि जिससे शादी करने के सपने देख रही थी उसने एक अन्य युवती से शादी कर ली है। अपने साथ धोखा का पता चलते ही युवती ने गोला का मंदिर थाने में मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी गोला का मंदिर दिनेश सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी नहीं पकड़ा गया है। टीमें लगा दी हैं, आरोपी जल्द पकड़ में आ जाएगा।

घटना इंद्रमणि नगर गोला का मंदिर की है। आरोपी कई बार युवती के साथ दुष्कर्म कर चुका है। जब भी युवती शादी के लिए कहती तो आरोपी उसकी बात को टाल देता था। MLB कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि 2019 में उसकी मुलाकात इंद्रमणि नगर निवासी मयंक पुत्र नत्थूराम से हुई थी। मयंक की मेरी बड़ी बहन से शादी की बात चल रही थी। रिश्ता तय होने से पहले मयंक ने दीदी को मिलने के लिए ग्वालियर के चिड़ियाघर में बुलाया। बड़ी बहन के साथ मैं भी गई थी। मुलाकात के दौरान मयंक ने मुझे पसंद करते हुए बड़ी बहन को रिजेक्ट कर दिया और मुझसे बातचीत करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान आरोपी मयंक ने मेरा विश्वास जीता और मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद कई बार घर के बाहर हम दोनों की मुलाकात भी होने लगी। 2019 में ही वह मुझे जोधपुर लेकर गया और वहां पर एक होटल में शादी का वादा कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जोधपुर से हम दिल्ली गए। यहां भी मयंक ने एक होटल में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी