न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागपुर : यू-ट्यूब से वीडियो देख युवती ने की गर्भपात करने की कोशिश, बिगड़ी तबियत, रेप के बाद हुई थी प्रेग्नेंट

युवती ने यू-ट्यूब से वीडियो देख खुद का गर्भपात करने की कोशिश की जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Sept 2021 11:15:57

नागपुर : यू-ट्यूब से वीडियो देख युवती ने की गर्भपात करने की कोशिश, बिगड़ी तबियत, रेप के बाद हुई थी प्रेग्नेंट

अधूरा ज्ञान हमेशा तकलीफ देह होता हैं जो आपको परेशानी में डाल सकता हैं, खासतौर से इंटरनेट से लिया गया ज्ञान। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया महाराष्ट्र के नागपुर से जहां एक युवती ने यू-ट्यूब से वीडियो देख खुद का गर्भपात करने की कोशिश की जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। फिलहाल उसका इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है। बताया जा रहा हैं कि युवती के साथ कथित तौर पर रेप हुआ जिसके बाद वाग गर्भवती हुई और युवती को ऐसा करने की सलाह कथित प्रेमी ने ही दी थी। आरोपी ने महिला को कॉर्ड (गर्भनाल) काटकर शरीर से भ्रूण को अलग करने के लिए यू-ट्यूब वीडियो दिखाए थे।

ये मामला 23 सितंबर का है, लेकिन पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को रेप के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच करने वाले अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के पीड़िता को दवाइयां खरीद कर दी थीं। जब वह गर्भवती हुई, तब उसके प्रेमी ने सलाह दी कि वह यू-ट्यूब से वीडियो देख गर्भपात कर ले और उसकी बताई हुई दवाइयां खा ले। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसका साल 2016 से लगातार रेप कर रहा था।

जांच में सामने आया है कि पीड़िता ने अपने घर और रसोई में रखे कुछ उपकरणों का इस्तेमाल कर अपने प्राण जोखिम में डाले थे। आरोपी की पहचान सोहेल वहाब खान के रूप में हुई है। यशोधरा नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक ड्राइवर है और शादीशुदा होने के बावजूद पीड़िता संग संबंध बना रहा था। उसका एक 2 साल का बेटा भी है। महिला ने भ्रूण को ताज नगर कब्रिस्तान में दफना दिया था। इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एक टीम कब्रिस्तान से भ्रूण को निकाल कर जांच करने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज