न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची: टोल प्लाजा का लाइट टावर ऑटो पर गिरा, दो महिलाओं की मौत, 5 घायल

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें टोल प्लाजा का लाइट टावर एक ऑटो पर गिर गया। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 4:03:56

रांची: टोल प्लाजा का लाइट टावर ऑटो पर गिरा, दो महिलाओं की मौत, 5 घायल

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें टोल प्लाजा का लाइट टावर एक ऑटो पर गिर गया। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बेड़ो टोल प्लाजा के पास एक ऑटो गुजर रहा था, जिसमें करीब आठ यात्री सवार थे। अचानक टोल प्लाजा का लाइट टावर ऑटो पर गिर गया, जिससे ऑटो में सवार सभी यात्री दब गए। हादसे को देखकर स्थानीय लोग और टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। नगड़ी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी, जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

लाइट टावर का अगला हिस्सा गिरने से हुआ भारी नुकसान

टोल प्लाजा के पास स्थित लाइट टावर का अगला हिस्सा, जिसमें कई लाइट्स लगे हुए थे, ऑटो पर गिर पड़ा। इस कारण हादसा इतना भयंकर हुआ कि यात्री संभलने का मौका भी नहीं पा सके। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यदि स्थानीय लोग और पुलिस समय पर घटना स्थल पर न पहुंचते, तो हताहतों की संख्या और भी अधिक हो सकती थी।

फिलहाल, जिन दो महिलाओं की मौत हुई है, उनकी पहचान नहीं हो पाई है। रांची जिला प्रशासन ने लाइट टावर गिरने की घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश